*नगरपालिका चुनाव–2026 के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी, 20 लीटर महुआ शराब जब्त एवं 400 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट..
Seraikella
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला श्री क्षितिज विजय मिंज के निर्देशन में प्राप्त सूचना के आलोक में दिनांक 17.02.2026 को ईचागढ़ थाना अंतर्गत चातम ग्राम में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में अवैध रूप से निर्मित एवं भंडारित 20.00 लीटर महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। साथ ही लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को नियमानुसार विनष्ट किया गया।
उक्त प्रकरण में अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करते हुए अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन अवधि के दौरान अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सतत निगरानी एवं सघन अभियान जारी रहेगा। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
