कुचाई में एक दिवसीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी कल,
Kuchai
कुचाई स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में कृषि विभाग, सरायकेला-खरसावां द्वारा आगामी 17 फरवरी 2026 को एक दिवसीय “किसान मेला-सह-प्रदर्शनी” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक होगा। मेले में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक उपकरण, बीज, उर्वरक, जैविक खेती, पशुपालन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभागीय स्टॉलों के माध्यम से किसानों को ऑन-द-स्पॉट परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले के प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूहों तथा कृषि से जुड़े उद्यमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। बताया गया कि मेला किसानों के लिए नई तकनीक से जुड़ने और आय बढ़ाने का बेहतर अवसर साबित होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
September 12, 2026 2: 07 am
Breaking
- टुंगरी टोला मैदान का होगा विस्तार, बनेगी दर्शक गैलरी: जगत माझी -आनंदपुर में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, ग्रुप ए के मुकाबले में कांडी की टीम ने सारंगा को 1-0 से किया पराजित
- जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कुकड़ू एवं ईचागढ़ प्रखंड में SIR कार्य के तहत दावा-आपत्ति प्रक्रिया का किया निरीक्षण…* *ELC गतिविधियों के माध्यम से मतदान के महत्व एवं नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु किया गया जागरूक…*
- कपाली क्षेत्र में अवैध खनन-परिचालन के विरुद्ध खनन विभाग ने चलाया जाँच अभियान, अवैध बालू एवं चिप्स लदे दो वाहन पकड़े गए…* *अवैध खनिज खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई रहेगा जारी- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां*
- खरसावां मे 73 किसानों को वैज्ञानिक तसर उत्पादन का प्रशिक्षण, माइक्रोस्कोप से पेब्रिन रोग की पहचान का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण, किसानों को बांटी गई छतरियां, विशेषज्ञों ने स्वच्छता, बीज उत्पादन, कोकून विपणन और वैज्ञानिक कीटपालन के बताए गुर
- ग्रामीण जरूरतों के आधार पर होंगी विकास योजनाएं, कुचाई पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं का चयन
- कुचाई में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शानदार आगाज, फुटबॉल में बारडीह की बालक टीम और प्लस टू उच्च विद्यालय की बालिका टीम बनी विजेता
- मानकी-मुंडा चतुर्भुज सिंह मुंडा के श्राद्धकर्म में पहुंचे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा कहा—जनजातीय समाज के हक-अधिकार और संस्कृति की रक्षा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा
- ईसाई धर्म छोड़ दो आदिवासी परिवारों की पारंपरिक रीति से घर वापसी बनाकेला गांव में हो समाज महासभा की मौजूदगी में हुआ पारंपरिक शुद्धिकरण, समाज में किया गया शामिल