खरसावां मे उन्नति का पहिया योजना के तहत 358
विद्यार्थियों में बंटा साइकिल, विद्यार्थियों शिक्षा के लिए करें साइकिल का सदुपयोग, शिक्षा राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है-उषा मुडू
kharsawan
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी उन्नति का पहिया योजना के तहत मंगलवार को खरसावां प्रखंड के मध्य विद्यालय आमदा परिसर में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खरसावां प्रखंड के दलाईकेला, जोजोडीह, हरिभंजा एवं रिडिंग पंचायत क्षेत्र के 18 विद्यालयों के 358 विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सरायकेला खरसावां परियोजना जिला परियोजना निदेशक (आईटीडीए) उषा मुडू, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बीपीओ पंकज कुमार महतो ने किया। मौके पर उषा मुडू ने कहा कि उन्नति का पहिया योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना और विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों का समय बचेगा, उनकी विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से साइकिल का सदुपयोग करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। बीपीओ श्री महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में यह योजना उनके लिए काफी लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और विद्यालय छोड़ने की समस्या में कमी आएगी। उन्होने बताया कि इस चरण में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 358 विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई गई है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। इस दौरान मुख्य रूप से आईटीडीए निदेशक उषा मुडू, बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, सीआरपी गोपाल सतपति, सुभाष चन्द्र प्रधान, वैधनाथ मालाकार, सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
July 28, 2026 7: 34 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग-2026: हरिहरपुर को हराकर सुमित एफसी सुपर-5 में, सुरसिंह सामद के दो गोल से दर्ज की रोमांचक जीत
- खरसावां मे उन्नति का पहिया योजना के तहत 358 विद्यार्थियों में बंटा साइकिल, विद्यार्थियों शिक्षा के लिए करें साइकिल का सदुपयोग, शिक्षा राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है-उषा मुडू
- खरसावां-कुचाई में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, जल्द होगा प्रखंड कमिटि का विस्तार एवं पुनर्गठन, 2029 में सरकार बनाने का लिया संकल्प,
- कुचाई मुख्य संडक से पुलिया तक मार्ग जर्जर, परेशान ग्रामीणों सड़क पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन, पीसीसी सड़क निर्माण की मांग,
- आनंदपुर में 200 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक जगत माझी बोले— शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम
- *अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध ईचागढ़ थाना क्षेत्र में देर रात चलाया गया संयुक्त जांच अभियान, तीन वाहन जब्त…*
- जिला फुटबॉल लीग-2026: प्रधानगोडा ने खरसावां को 6-0 से रौंदा, ग्रीन एरिया दलभंगा की रोमांचक जीत
- जिला फुटबॉल लीग-2026: खूंटपानी को 4-0 से रौंदकर हाथीटांड़ सुपर-5 में, अयांश पावर ईचागढ़ की भी जीत
