कुचाई में करियर काउंसलिंग सह सम्मान समारोह-2026
संर्पन, मैट्रिक एवं इंटर के 53 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया
सम्मानित, शिक्षा से खुलता है प्रगति का मार्ग-एसडीपीओ
kuchai
कुचाई पुराना ब्लोक परिसर के लाईबेरी में कोल्हान नितिर तुरतुंग (केएनटी) के द्वारा आयोजित करियर काउंसलिंग सह सम्मान समारोह-2026 संर्पन हो गई। इस सम्मान समारोह में झारखंड अधिविद्य परिषद के द्वारा इंटर के विज्ञान, वाणिज्य, कला सहित विभिन्न संकायों व मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 53 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अलावे होमगार्ड के लिए केएनटी चयनित 10 युवक और युवतियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित सरायकेला अनुमंडल पलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, खरसावां पाॅलिटेक्निक काॅलेज के प्राचार्य डाॅ एस डी राम आदि ने इंटर परीक्षा में स्कूल टाॅपर, द्वितीय व तृतीय टाॅपर के 19 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। जबकि मैट्रिक परीक्षा में स्कूल टाॅपर, द्वितीय व तृतीय स्कूल टाॅपर के 33 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। वही मैट्रिक परीक्षा में सरायकेला खरसावां जिला टाॅपर सह खरसावां के रौनक हेम्ब्रम को भी सम्मानित किया गया।

कुचाई के इंटर प्रखंड टाॅपर प्रकाश ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। मौके पर श्री सवैया ने कहा कि केवल अंक पाने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के विकास का आधार है। आप इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां से अगर आप निरंतर मेहनत करें, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। यहीं से प्रगति का मार्ग खुलता है।

जबकि श्री देवगम ने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वही श्री प्रधान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के साथ आसपास के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में भी प्रतिस्पर्द्धा बढती है। उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अब गांवों में भी अब काफी जागरूकता आई है जिसे और आगे बढाने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को हरसंभव सहयोग करने की बात उन्होंने कही। इसके अलावे श्री राम ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं जो देश के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। बेटा- बेटी एक समान पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान दौर में बच्चियां सभी क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम, खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, खरसावां पाॅलिटेक्निक काॅलेज के प्राचार्य डाॅ एस डी राम, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्रर मुंडा, राम चन्द्र सोय, दिनेश कुमार सोय, सामन्द इंदर, मुन्ना सोय, लुबूराम सोय, सुर्य सिंह हेम्ब्रम, रामेश्वर हेम्ब्रम, लखिन्द्र भुमिज, गुरूचरण चैडा, गोपाल कृष्ण सोय आदि उपस्थित थे।
इन चयनित होमगार्ड को किया सम्मानित
कोल्हान नितिर तुरतुंग (केएनटी) से प्रशिक्षण प्राप्त कर होमगार्ड के लिए चयनित कालीचरण हाजाम, गणेश भुमिज, गुरूबारी हेम्ब्रम, जगमती सोय, रिकी सोय, पुनामी मुंडा, सुकरमनी बाकिरा, रंजीता सोय, संगीता सोय, अहिल्या प्रमाणिक को सम्मानित किया गया।
