Author: Team eDesk

कुचाई में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु बैठक, प्रखंड को अफीम मुक्त बनाने का संकल्प,अफीम की खेती के खिलाफ ड्रोन और सैटेलाइट की ली जा रही मदद-एसडीओ Kuchai कुचाई थाना परिसर में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु स्थानीय मुखिया, मौजा मुंडा, टोला मुंडां मुंडा-मानकियों की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर कुमार सवैया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से कुचाई प्रखंड को अफीम की अवैध खेती से मुक्त करने का संकल्प लिया।मौके पर श्री…

Read More

खरसावां मे सड़क सुरक्षा पर क्रिकेट मैच का आयोजन, सबको हिट एंड रन और गुड समेरियटन पॉलिसी 2020 पर दी जानकारी, हेलमेट हमेशा पहन कर चलेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करें Kharsawa  खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सडक सुरक्षा के दृश्टिकोण से जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो एवं खेल पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 में तहत क्रिकेट मैच के माध्यम से सडक सुरक्षा से संबधित जानकारी दी गयी। सबको हिट एंड रन और गुड समेरियटन पॉलिसी 2020 के बारे में जानकारी दी जा रही है।…

Read More

खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के सेवानिवृत्ति शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति कर्म से निवृत्ति नहीं है अपितु सरकारी प्रोटोकॉल से निवृत्ति है-बीईईओ Kharsawan खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बुधराम गोप को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। खरसावां के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति कर्म से निवृत्ति नहीं है अपितु सरकारी प्रोटोकॉल से निवृत्ति है । सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है, जो सभी सरकारी कर्मी के साथ लागू होती है। उन्होंने प्रधानाध्यापक को शॉल ओढ़कर व श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर…

Read More

खरसावां में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु बैठक, दिलाई शपथ, अफीम की खेती और धंधा करना समाज के लिए घातक हैं-एसडीओ, kharsawan खरसावां थाना परिसर में अफ़ीम की अवैध खेती की रोकथाम और विनष्टीकरण हेतु स्थानीय मुखिया, उपमुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड मेम्बर एवं स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो व सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। इस दौरान स्थानीय भाषाओं में लोगों को अफ़ीम का दुष्प्रभाव एवं कानूनी कारवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया…

Read More

कुचाई कस्तूरबॉ में 54 छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया पर बैठक, आवेदन जमा करने का अंतिम तिथि 15 फरवरी, ड्रॉपआउट, अनाथ, मातृ-पितृ विहीन बेसहारा बच्चियों को नामांकन में प्राथमिकता-बीडीओ, kuchai कुचाई कस्तुरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय में कक्षा छः, कक्षा आठ एवं कक्षा नौ में छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया को लेकर एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के नामाकंन के कक्षा-6 के कुल 50 बालिकाओं का नामांकन होगा। जिसमे अनुसूचित जनजाति के 30, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के-8, बीपीएल के 12, बालिकाओ का नामाकंन होगा। जबकि कक्षा-8 के…

Read More

खरसावां में कांग्रेसियों ने मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि, गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्वाजंलि, गांधी ने दुनिया को सत्याग्रह व अहिसा का मार्ग दिखाया-प्रमेन्द्र kharsawan खरसावां के आमदा स्थित खादी पार्क में कांग्रेसियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि मनायी गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा सहित कांग्रेसियो ने गांधी म्यूजियम व खादी पार्क स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि गांधी ने दुनिया को सत्याग्रह व अहिसा का मार्ग दिखाया। अहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता…

Read More

खरसावां में मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना एवं पम्पसेट वितरण को लेकर किसान मित्र की बैठक, किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी पर मिलेगा ट्रैक्टर, kharsawan झारखंड सरकार भी किसानों को सुविधा देगी। राज्य में मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना लागू होगी। इसके तहत किसानों और स्वयं सहायता समूहों को 50 फीसदी सब्सिडी पर ट्रैक्टर और कृषि यंत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के क्रियान्वयन को लेकर खरसावां के कृर्षि तकनीकि सूचना केन्द्र में किसान मित्र की एक बैठक प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी जगबंधु महतो की अध्यक्षता में की गई। मौके पर श्री महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजनाएक महात्वाकांक्षी योजना…

Read More

कुचाई में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित कुष्ठ रोग एक सामान्य बीमारी है, कुष्ठ पर फैली भ्रांति को दूर कर रोगमुक्त समाज की स्थापना करे-डा मुर्मू kuchai राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर कुचाई सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कुचाई चिकित्सा प्रभारी डा सुजीत कुमार मुर्मू ने सभी सभी स्वास्थ कमियों को कुष्ठ रोग उन्मूलन की शपथ दिलाई। डा मुर्मू ने…

Read More

कुचाई में प्रखंड पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक, विकास योजनाओं का बारी-बारी से की गई समीक्षा, अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश, kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में प्रखंड पंचायत समिति की एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड प्रमुख गुडडी देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में बिजली विभाग, कुर्षि विभाग, शिक्षा विभाग, उधोग विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न्ा विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई। साथ ही कई दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में साथ ही पंचायत समिति अंतर्गत संचालित…

Read More

झारखंड की झांकी के लिए दिल्ली गए खरसावां के कलाकारों ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, Delhi गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्वर्णिम झारखंड की झांकी की प्रस्तुति के लिए दिल्ली गए खरसावां के कलाकारों ने कल संध्या महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में कलाकारों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति ने झारखंड की कला एवं कलाकारों से परिचय प्राप्त किया। झारखंड से अपने प्रगाढ़ संबंध का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस क्षेत्र की कलाओं की सराहना की। इस दौरान गुरु तपन कुमार पटनायक के साथ-साथ सुनील कुमार, मोहम्मद दिलदार,…

Read More