खूंटपानी के खुंटा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के
तहत जिलाध्यक्ष चुनाव पर नेता कार्यकर्ताओं से हुई रायशुमारी,
khutpani
खूंटपानी प्रखंड के खूंटा में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर सकरी दोंगो की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष चुनाव पर नेता कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। कार्यक्रम में जिला पर्यवेक्षक मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु, सिमडेगा विधायक भूषण भाड़ा, प्रदेश महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह, कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नितिमा बारी ने कांग्रेसियों ने उनकी मन की बात जानी। मौके पर श्री बालमुचु ने कहा कि जिस तरह पूर्व में कांग्रेस मजबूत थी। यदि संगठन में आज भी वही मजबूती हो जाए तो निश्चित रूप से एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। संगठन सृजन अभियान के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कार्य अनुभव तथा संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए भविष्य में पंचायत से लेकर संगठन में केंद्रीय स्तर तक का दायित्व कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करना तथा जमीनी स्तर से सक्रिय कार्यकर्ताओ को संगठन से जोड़ना है। इससे आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं का बेहतर तरीके से सामना किया जा सकेगा। इसके लिए प्रखण्ड अध्यक्ष सहित प्रखंड कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों के बीच विशेष चर्चा की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी, ओबीसी प्रखण्ड अध्यक्ष हरिचरण कुमार, जिला सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती, पंचायत अध्यक्ष जीवन सोरा, विजय सिंह लेयांगी, लालसिंह होनहागा, सुरज बानरा समेत काफी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 27 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
