खूंटपानी के दोपाई में पत्थर से कूचकर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, घर से पूजा करने के निकले थे, पुलिया के नीचे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस,
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड के दोपाई गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या पत्थर से कूचकर करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को पूजा करने के लिए घर से निकले व्यक्ति की शव रविवार को सुबह पुलिया के नीचे शव मिलने सनसनी फैल गई।

पांड्राशाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान दोपाई निवासी मांगता तियु (64) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मांगता तियु रोजाना की तरह शनिवार की रात भी अपने घर के पास बैठा हुआ था। इस दौरान कहीं पूजा करने की बात कह कर वह घर से निकला। लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह बकरी चराने गये कुछ लोगों की नजर गांव के पास सड़क पर बने आरसीसी पुलिया पर पड़ी। जहां पुलिया के नीचे मांगता तियु की लाश पड़ा था।

शव को देखने से प्रतीत होता है कि पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या की गयी है। ग्रामीणों ने शव की पहचान की और फिर पूरे मामले की जानकारी पांड्राशाली ओपी पुलिस को दी। पांड्राशाली ओपी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी। पांड्राशाली ओपी पुलिस मामले की जांच मे जूटी है।
