खरसावां विधायक ने झारखंड विधानसभा में उठाया
खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय बिंज के छात्रावास निर्माण
का मामला, 50-50 बेड का बनेगा दो छात्रावास,
khutpani
खूंटपानी के बिंज में संचालित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अन्तर्गत स्थापित उद्यान महाविद्यालय में 50-50 बेड के दो छात्रवास बनेगा। छात्रावास निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति का इतेजार है। लगभग दो करोड की लागत से दो छात्रावास का निर्माण होगा। झारखंड विधानसभा के चालू मानसून सत्र के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया कि उडान महाविद्यालय, खूंटपानी राज्य का एकमात्र उद्यान महाविद्यालय है, जो बिरसा कृषि विश्वविद्यालन का अंगीभूत इकाई है। उद्यान महाविद्यालय, खूंटपानी में छात्रावास की कमी से छात्रों को परेशानियों से जुझना पड़ रहा है?। तो क्या सरकार उद्यान महाविद्यालय, सुंदपानी में अतिरिक्त छात्रावास भवन का निर्माण कार्य कराने का विबार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?। जिसपर सरकार के अपर सचि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) झारखंड सरकार से बताया गया कि उद्यान महाविद्यालय, खूंटपानी में प्रस्तावित 50-50 बेड के दो छात्रावासों के निर्माण कार्य में संबंधित स्तर से कार्रवाई उपायुक्त, प. सिंहभूम चाईबासा के स्तर से की जा रही है। प्रति यूनिट 99.23 लाख की लागत से पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिले के खूंटपानी प्रखंड के अंतर्गत बागवानी महाविद्यालय (रिन) में वर्ष 2023-24 के लिए 50-50 बेड वाले दो छात्रावास निर्माण होना है। दो छात्रावास के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया में प्रशासनिक स्वीकृति तथा आवंटन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
कुचाई में डिग्री कॉलेज का निर्माण मांग
झारखंड विधानसभा के चालू मानसून सत्र के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सरायकेला-खरसावां जिला के सुदूरवर्ती कुचाई प्रखंड के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु कुचाई प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज का निर्माण मांग उठाई। जिसपर सरकार ने जबाव दिया कि वैसे विधान समा क्षेत्र, जहाँ अंगीभूत महाविद्यालय नहीं है, उन विधान सभा क्षेत्रों में नये डिग्री महाविद्यालय की स्थापना का सरकार का निर्णय है। कुचाई प्रखंड खरसावां विधान सभा क्षेत्र में अवस्थित है। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अन्तर्गत खरसावां विधान सभा क्षेत्र में कुचाई प्रखंड के निकटवर्ती प्रखंड में खरसावां में डिग्री महाविद्यालय तथा मॉडल महाविद्यालय सरायकेला-खरस्तावों संचालित है। वर्तमान में प्रखंडवार डिग्री महाविद्यालय की स्थापना हेतु सरकार का कोई निर्णय नहीं है।
April 24, 2026 4: 46 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
