खूंटपानी प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने ग्राम पंचायत स्तर
पर संगठन निर्माण पर प्रशिक्षण, भाजपा वर्चस्व राजनीतिक करती
है, लेकिन कांग्रेस बल्कि सर्वाेदय विकास पर देती है जोर-समीर
khutpani
खूंटपानी कांग्रेस कमिटी के प्रखण्ड अध्यक्ष सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सकरी दोंगो की अध्यक्षता में राजीव गांधी पंचायत राज़ जिला सह संयोजक जिला प्रशिक्षक समीर सुन्डी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस पार्टी संगठन निर्माण पर प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री सुन्डी ने कहा की भाजपा सिर्फ वर्चस्व राजनीतिक करती है पर कांग्रेस पार्टी नही बल्कि सर्वाेदय विकास पर जोर देती है। मौके पर उपस्थित प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार बारीक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हर एक कार्यकर्ताओं को जननायक राहुल गांधी बनने की जरूरत है। वही मंडल अध्यक्ष अशोक मुन्डरी ने कहा कि हर पंचायत में 12-12 सदस्यों को जोड़ना है और इस संगठन सिर्फ चुनाव के लिए ही नही बल्कि हर सुख दुरूख में एक दुसरे को सहयोग करना ही हमारी संगठन का कर्म कर्तव्य है। इस कार्यक्रम मे सभी पंचायत अध्यक्षों को ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी प्रमाण पत्र दिया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती, ओबीसी प्रखण्ड अध्यक्ष हरिचरण कुमार, नरेश पुरती, माझी मुन्डरी, जयपाल होनहागा, जोसेफ हाईबुरु, रितेश मुन्डरी, बाबुलु कान्डेयांग, माझी होनहागा, अमीर पुरती, विजय सिंह लेयांगी, जीवन सोय, डोरसोना सुरीन, कुंडुवा बोदरा, आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 2: 50 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
