खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जानागुरुजी शिबू सोरेन का हालचाल,
Delhi
खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा रविवार को दिल्ली के नए झारखंड भवन में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सांसद ने सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती गुरुजी शिबू सोरेन का हालचाल जाना। हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि अब पहले की तुलना में सुधार है। चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार अभी गुरुजी से किसी के मिलने पर प्रतिबंध है। 24 घंटे में एक बार सीएम हेमंत सोरेन उनसे मिलने जाते हैं। कालीचरण मुंडा ने गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
