खूंटपानी के चुरूगुई मे पांच दिवसीय फुटबॉल धमाल-2025 संपन्न, वेस्ट कोल्हान बडा गुइरा को पराजित कर जय मां लक्ष्मी डंगलटांड बनी चैंपियन, 40 प्लस मे सोल्जर यूनाइटेड बना विजेता,
Khutpani खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत चुरूगुई फुटबॉल मैदान में लिटिल स्टार क्लब के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल धमाल प्रतियोगिता-2025 संपन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता मे विभिन्न राज्यों से कुल 64 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में वेस्ट कोल्हान बडा गुइरा को 1-0 से पराजित कर जय मां लक्ष्मी डंगलटांड की टीम चैंपियन बनी। जबकि 40 प्लस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में किल्लर मेन को पराजित कर 2-1 से पराजित कर सोल्जर यूनाइटेड विजेता बना। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम जय मां लक्ष्मी डंगलटांड को 91 हजार, उपविजेता टीम वेस्ट कोल्हान बडा गुइरा को 61 हजार, तृतीय स्थान में रहे एम एम सी शंकरपुर तथा चौथा स्थान में रहे रोहन एफसी टीम को पुरस्कार 26-26 हजार, पांचवा स्थान पर रहे एस आर रूंगटा, छठा स्थान पर रहे अमृत ब्रदर्स, सातवां स्थान पर रहे रांगा सपोर्टिंग तथा आठवां स्थान पर रहे रतन गोई एफसी के टीम को 13-13 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जबकि 40 प्लस के विजेता टीम सोल्जर यूनाइटेड को 9 हजार, उपविजेता टीम किल्लर मेन को 6 हजार, तृतीय स्थान में रहे नाइटकिंग गम्हरिया तथा चौथा स्थान में रहे आयुष इलवेन टीम को भी नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावे मैन ऑफ दा मैंच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट स्कोरेर तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्का देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मिस चुरुगुई का खिताब बोरासाई की रेशमी सोय ने लिया। जबकि रेशमी सोय को ड्रेसिंग टेबल देकर सम्मानित किया गया।

कठोर परिश्रम और धैर्य ही सफलता के मूल मंत्र-गागराई,
खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों का हौसला बढाते हुए कहा कि कठोर परिश्रम और धैर्य जीवन में सफलता के मूल मंत्र हैं। केवल मन की इच्छाओं से नहीं, बल्कि कठोर परिश्रम और सतत प्रयास से ही मनुष्य अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। परिश्रम के साथ संयमित और अनुशासित जीवन शैली को अपनाकर खिलाड़ी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
ये थे मौजुद
खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बसंती गागराई, जिप यमुना तियू,समाजसेवी सुमि सिंकु पुरती, सकरी दोंगो, डिंबु तियू, राहुल गोप, सुनिल तियू, अनिल पान, अशोक मुन्डरी, अजीत कान्डेयांग, सिंगराय होनहागा, दिनेश हाईबुरु आदि मौजूद थे।
