चक्रधरपुर के संगीत प्रेमियों और कलाकारों के लिए अच्छी
खबर, पोटका में म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो का हुआ शुभारंभ
kharsawan चक्रधरपुर के पोटका में राहुल गागराई म्यूजिक स्टूडियो खुला। जिसका विधिवत उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई के उपस्थिति में रांची से आए म्यूजिक डायरेक्टर सह साउंड इंजीनियर हेमंत कुजूर, महली फिल्म वर्कर्स के एक्टर सह फिल्म प्रोडक्शन संजय टोप्पो ने फीता काट कर किया। मौके पर श्री कुजूर ने कहा कि इस क्षेत्र में विभिन्न भाषाओं तथा सभ्यचारक गीतों के कई गायक गीत गाते हैं। लेकिन उच्च श्रेणी की रिकॉर्डिंग स्टूडियो की कमी होने के कारण दूसरे क्षेत्र में रिकॉर्डिंग करवाने के लिए जाना पड़ता था। इस स्टूडियो के खुलने से गायकों को दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा उच्च क्वालिटी के रिकॉर्डिंग यही से करवा पाएंगे। इस स्टूडियो में हो, मुंडा, संथाली, कुड़माली, नागपुरी एवं संबलपुरी गानों की रिकॉर्डिंग होगी। वहीं श्री गागराई ने कहा कि यहां झारखंड लोक कला को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय और उभरते कलाकारों के लिए सारी आवश्यक संगीत सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग, वोकल मिक्सिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक, म्यूजिक एडिटिंग जैसे सारे जरूरी टूल्स उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह स्टूडियो खास तौर पर क्षेत्र के लोकल टैलेंट को ध्यान में रखकर बनाया गया है। पहले यहां के गायको और संगीतकारों को अपने गानों की रिकॉर्डिंग और पब्लिशिंग के लिए उड़ीसा, बंगाल या दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन अब वे यही अपने शहर में हाई क्वालिटी रिकॉर्डिंग की सुविधा पा सकते हैं। जहां उन्हें सारी सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से एक्टर विक्की लकड़ा, एनसी लकड़ा, शिवा देवगम, बासंती गागराई, कलिया जामुदा, अजय सामड, पंजाबी शिरका, प्रतिमा देवगम, कुलदीप बोईपाई आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 2: 53 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
