खूंटपानी के उलुगुटू मे वृहद झारखण्ड मोर्चा के द्वारा मनाया 170 वीं हूल दिवस, आदिवासियों की भाषा संस्कृति सभ्यता इतिहास भूगोल और शब्द खतरे में है-बिरसा सोय
Khutpani खूंटपानी प्रखंड के उलुगुटू खरसांवा चौक में वृहद झारखण्ड मोर्चा के द्वारा वीर सिद्धू कानू के चित्र पर मल्यार्पण करके 170वीं हूल दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि अंग्रेजों के विरुद्ध भारतीय स्वाधीनता संग्राम प्रारंभ होने से पूर्व 30 जून 1855 को हूल क्रांति के जननायक सिदो-कान्हों और चांद भैरव की अगुवाई में “करो या मरो” और “अंग्रेज हमारी माटी छोड़ो” के नारे लगाए गए। इसी के साथ अपनी संस्कृति और जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए भोगनाडीह से 20 हजार सैनिकों के साथ आंदोलन आरंभ किया था। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वीर क्रांतिकारी आदिवासियों ने इस आंदोलन में अपनी भाषा संस्कृति सभ्यता इतिहास भूगोल और शब्दों एवं जल, जंगल और जमीन के रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। इनके योगदान अविस्मरणीय रहेंगे। श्री सोय ने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आदिवासियों की जल जंगल जमीन उनकी भाषा संस्कृति सभ्यता इतिहास भूगोल और शब्दों को जड़ से खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसे बचाए रखने के लिए हम आदिवासियों को फिर से एकजुट होने की जरूरत है. ताकि हम अपना अस्तित्व को बचा सकें। जबकि केन्द्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की जल जंगल जमीन बचाने के लिए यहां के आदिवासी सदियों से कुर्बानी देते आए हैं और आगे भी जरूरी पड़ेगा तो हम अपना अस्तित्व की रक्षा के लिए कुर्बानी देने को तैयार हैं।
केन्द्रीय सचिव सारंगधर हेंब्रम ने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा झारखण्ड के वीर शहिदों और क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए बनाया गया है इसे हम हर हाल में पूरा करेंगे इसके लिए चाहे कितना भी बड़ा आंदोलन और कुर्बानी क्यों न देना पड़े उन्होंने कहा कि झारखंड में झारखंडियों को मालिक बनाना होगा तभी कोई भी पूंजीपति यहां अपना उद्योग या खनिज खदान चालू कर सकते हैं। ऐसा नहीं होने पर हम पूंजीपतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष अभय सिंह जामुदा, संगठन सचिव चूड़ी पूर्ति, भारत सिंह गागराई, अभय सिंह जामुदा, सारंगधर हेंब्रम, सावन बारला, गोंड़ो पूरती, दुर्गा चरण पूरती, मंगल सिंह जामुदा, हरीश जामुदा, सुरेश झोंको, सुरेंद्र जामुदा, बुढ़न सिंह जामुदा, चांबरा जामुदा, सुखलाल गोप,कुंवर सिंह जामुदा, सुशील जामुदा, बलभद्र जामुदा, सालुका जामुदा, तुरी झोंको, जेवियर जामुदा, संजय पुतिआदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 48 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
