खूंटपानी के देशावली-अरगुण्डी पथ और बारिपी से
चारिया पथ सुदृढीकरण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास,
सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य-गागराई
khutpani ग्रामीण विकास विभाग कार्य प्रमंडल चाईबासा के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत देशावली से अरगुण्डी तक 1‐7 किलोमीटर तक 111.589 लाख की लागत से पथ के सुदृढीकरण कार्य एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत बारिपी रोड से चारिया गांव तक 3.1 किलोमीटर तक 169.3 लाख की लागत से पथ के सुदृढीकरण कार्य किया जाएगा। जिसका शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई के किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खूंटपार्नी क्षेत्र के विकास के लिए लोग हमें अपना मार्गदर्शन करे। सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से खूंटपार्नी का विकास होगा। खूंटपार्नी के विकास के लिए मुझे चुना गया है। हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक क्षेत्र का विकास हो। उन्होने कहा कि झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है। क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। हेमंत सरकार विकास पर विश्वास करती है। यही वजह है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है। उन्होने कहा कि चौमुखी विकास में यातायाता यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है। जो भी सड़के जर्जर है। सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। श्री गागराई ने कहा कि हर गांवो को प्रखंड मुख्यालयों से जोड़ना लक्ष्य दिया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडिया, बबलू गोडसोरा, राहुल गोप, बिंदु तियु, दिनेश हाईबुरू, कोना पुरती, अशोक मुंडरी, विरेंद्र जामुदा, शशिकला पुरती, दुर्गा गोप, मुकेश हेंब्रम उपस्थित थे।
June 8, 2026 8: 44 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
