भारतीय युवा कांग्रेस के बैनर तले एमएसकेजे इंटरप्राइजेज
के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोर्चा, श्रम अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम
चाईबासा को ज्ञांपन सौपकर मजदूरी भुगतान की मांग की,
chaibasa भारतीय युवा कांग्रेस के बैनर तले भारतीय खाद्य निगम चाईबासा (पान्ड्राशाली) के कामगार मजदूरो सह पूर्व सैनिकों ने एमएसकेजे इंटरप्राइजेज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। श्रम अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को ज्ञांपन सौपकर बकाया मजदूरी भूगतान की मांग की गई। श्रम अधीक्षक को सौपे गए ज्ञापंन में कहा गया है कि भारतीय खाद्य निगम चाईबासा (पान्ड्राशाली) एमएसकेजे इंटरप्राइजेज के द्वारा जनवरी-2020 से 26 जून-2025 तक मजदूरी करवाकर लगभग 150 मजदूरो को उनका मजदूरी नहीं दिया गया। कारण यह है कि इस कम्पनी में संचालक डिबर जोंको के द्वारा डॉक्यूमेंट के आधार पर परमानेट नौकरी देने के नाम पर मजदूरों को नियुक्ति दिया गया था पर कंपनी में मजदूरों, गार्ड एवं ड्राइवरों को सही तरह से उनका मजदूरी नहीं दिया गया और कुछ बकाया राशि का भी भुगतान नहीं किया। इसके कारण रोज कमाने खाने वाले मजदूरो के घरों की स्थिति काफी खराब हो गया है। इन्हे काफी समस्याओ और परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कांग्रेसियों और मजदूरो ने भारतीय खाद्य निगम चाईबासा पान्ड्राशाली की यथाशीग्र जाँच कर मजदूरी का बकाया राशि भुगतान करने की मांग की है। साथ ही दोषियो पर न्यायोचित करवाई करने की मांग की है। अन्यथा विवस हो कर युवा कांग्रेस अपने साथ पीड़ित मजदूरों को लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञांपन में लगभग 70 मजदूरो के नाम है। वही युवा कांग्रेस के खरसावां विधानसभा अध्यक्ष राजा राम पाडिया ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम चाईबासा (पान्ड्राशाली) एमएसकेजे इंटरप्राइजेज के द्वारा मजदूरो से काम करवाकर लगभग सात लाख मजदूरी बकाया है। जिसका भुगतान जल्द से जल्द करे। अन्यथा युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर आन्दोलन करेगी। इस दौरान मुख्य सुकलाल होनहागा, गुलसन होनहागा, करण होनहागा, शंकर दिग्गी, विक्रम बानरा, विजय बानसिंह, दिलीप सिंह लेयांगी, कृष्णा बोइपाई, रवीन्द्र बोइपाई, संदीप सोय, उदय बांकिरा, बुधन हेम्ब्रम, सोमवारी ईचागुटू, विमला ताती, विनोद तांती, राजों माहली, पिंकी माहली, मादे देवगम, शान्ति देवगम, अंजू बानसिंह, दिव्या बानसिंह, रानी होनहागा, मुफ्ती होनहागा, बुधनी गोप, मादुई होनहागा, रान्दाय गोप, बातेंगा होनहागा, फूलो होनहागा, जोबना होनहागा, रूईबारी गोप आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 5: 22 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
