साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी मे प्रस्तावित चुनाव विवादों मे फंसा, मामला धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी तक पहुंचा,
Jamshedpur जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का चुनाव अब और पेचीदा हो गया हैँ। इस मामले मे हो रहे विवाद के मद्देनज़र धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अब तक हुए तमाम चुनावी प्रक्रिया को सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने निरस्त कर दिया हैँ, और नये सिरे से चुनावी प्रक्रिया को आरम्भ करने का नोटिस जारी किया गया हैँ। सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह ने इस बाबत कहा की साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी मे प्रस्तावित चुनाव पक्ष और विपक्ष के विवादों मे फंसा हैँ और मामला धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी तक पहुंचा, और उन्ही के निर्देश के तहत अब चुनाव सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी संपन्न करवाएगी। उन्होंने कहा की पूर्व मे नामांकन की राशि 51 हजार तय की गई थी जो साधारण व्यक्ति देने मे सक्षम नहीं थे। अब नयी चुनाव कमिटी ने इसे घटाकर 3100 रूपए कर दी गई। अब सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा चयनित चुनाव कमिटी फिर से नये सिरे से चुनावी प्रक्रिया आरम्भ कर रही हैँ और आगामी दिनों मे वोटर लिस्ट के प्रकाशन के उपरांत नयी तिथि मे निष्पक्ष चुनाव को संपन्न करवाया जायेगा।
July 23, 2026 11: 28 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
