पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के विरूद एक्शन मोड पर, पुलिस ने खरसावां के रामपुर जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त कर 400 किलो जावा महुआ किया नष्ट,
Kharsawan सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निदेशानुसार होली के मतदेनजर खरसावां पुलिस महकमा क्षेत्र में संचालित हो रही अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। खरसावां थाना की पुलिस ने खरसावां के रामपुर जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया। साथ ही 400 किलो जावा महुआ को भी विनिष्ट किया गया। गुरूवार को खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में खरसावां थानांतर्गत रामपुर गांव से सटे जंगल में अवैध रूप से संचालित अवैध महुआ शराब भट्टी पर छापामारी कर पुलिस ने जावा महुआ को विनिष्ट किया गया। श्री कुमार ने बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कई स्थानों से सूचना प्राप्त है। जिसे जल्द ही नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि अवैध तरीका से शराब का संचालन करना गैरकानूनी है। इसे पूरी सख्ती से पालन किया जाए। इधर, एसपी मुकेश कुमार ने लगातार थाना प्रभारी को आदेश जारी कर कहा कि अवैध तरीका से अफीम की खेती हो अथवा शराब का भट्टी तैयार किया गया है। उसे पर निरंतर कार्रवाई करते रहे। नियमित रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई करें और जागरूकता भी फैलाएं। मालूम हो कि अवैध तरीका से अफीम की खेती करने को लेकर अभियान के साथ जागरूकता भी जा रहा है।
June 8, 2026 4: 19 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
