सरायकेला में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित
समीक्षा बैठक, निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण का निर्देश, अनुपस्थित
उत्पाद अधीक्षक एवं वाणिज्य कर आदित्यपुर को शोकॉज,
seraikella-kharsawan सरायकेला खरसावां समाहरणालय स्थित सभगार मे जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर पमहतो, जिला मत्स्य पदाधिकारी रौशन कुमार,उप निबंधक पदाधिकारी सरायकेला, उप निबंधक पदाधिकारी चांडिल एवं सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें। आंतरिक संसाधन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण के संबंध में विभागवार समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभाग को नियमित कार्य करने तथा धीमी प्रगति पाए जाने पर एमवीआई एवं निबंधन सरायकेला को शोकॉज कर लक्ष्य निर्धारित कर सुधरात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए।वही बैठक मे अनुपस्थित उत्पाद अधीक्षक एवं वाणिज्य कर आदित्यपुर को शोकॉज करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त नें अवैध माइनिंग, अवैध शराब बिक्री, भंडारण तथा परिचालन की विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई करने तथा नगर पंचायत क्षेत्र सरायकेला में होडिंग टेक्स के लंबित कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निदेश दिए।
September 6, 2026 4: 05 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
