खरसावां गोढपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ
नवनिर्मित शिव मंदिर और प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा,
जंहा भक्ति होती है वही शक्ति है-कन्हैया पांडे
kharsawan खरसावां प्रखंड के गोढपुर गांव में नव निर्मित शिव मंदिर और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पारम्परिक रीति रिवाज की गई है। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गोढपुर, सिमला, चिलकू, बदिराम, पांचगछिया, चमरूडीह, कोल सिमला, हांसदा, बुरूडीह, पोटका, देवली खरसावां सहित विभिन्न्ा गांवो से श्रद्वालुओं पहुचे। भक्तों ने पूजा अर्चना कर गांव व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी कन्हैया पांडे के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही शिव मंदिर एवं उनकी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। भगवान शिव मंदिर का निर्माण सत्यनारायण अग्रवाल के द्वारा किया गया। मौके पर पुजारी श्री पांडे ने कहा कि आस्था व विश्वास जंहा होता है, वही भगवान का वास होता है। जंहा भक्ति होती है वही शक्ति है, वही शांति व प्रगति होती है। भगवान शिव से प्रार्थना है कि सभी का मनोकामना पुरा हो, उनका आर्शीवाद हम पर बना रहे। नवनिर्मित शिव मंदिर की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें कई गावों के लोग पहुचे। भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शिव मंदिर एवं उनकी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के पहले खरसावां के गोढपुर स्थित राजा तलाब से पारंपरिक तरीके से कलश यात्रा निकाली गई। राजा तलाब स्थित तालाब में जमशेदपुर के पुजारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर संकल्पित जल कलश में भराया गया। हर हर महादेव महादेव, जय श्री राम सहित अन्य जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। भक्ति गीतों पर सब भक्त खूब झूमे। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन को कलश यात्रा के साथ मंडप प्रवेश किया गया। दुसरे दिन नगर भ्रमण किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अंतिम दिन पूरे विधि विधान के तहत शिव मंदिर और उनके प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। वही प्रसाद वितरण के साथ नवनिर्मित शिव मंदिर और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संर्पन्न हो गई। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, संजू अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, मिन्टु अग्रवाल, रास बिहारी मंडल, शलैस सिंह, शम्भू मंडल, दुर्गा साहु, तापस मडल, रंजीत मंडल, हेंमत पुष्टी, कार्तिक तांती, सुनील नायक आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 11: 29 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
