कुचाई सीएचसी में मनाया गया विश्व कैंसर दिवस,
डॉक्टरों ने तंबाकू, गुटखा और शराब से बचने की दी सलाह, कैंसर
के शिकार गलत जीवनशैली और नशे की आदत है-डा सुजीत
kuchai कुचाई सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। जिसमें लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया और कैंसर से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। विश्व कैंसर दिवस कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते हुए कुचाई चिकित्सा प्रभारी डा0 सुजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि कैंसर के शिकार का प्रमुख कारण गलत जीवनशैली और नशे की आदत है। नशा चाहे कोई भी हो वो हमारे लिए काफी खतरनाक होता है। आज कल की युवा पीढ़ी गुटखा, खैनी, गुल, पान आदि के लत के शिकार हो जाते है। आरंभ में तो उन्हें ये खाना अच्छा लगता है मगर धीरे-धीरे वे इसके आदि हो जाते है और फिर यही आदत उन्हें कैंसर तक पहुंचा देता है। इसलिए तंबाकू, गुटखा और शराब से बचने की सलाह दी। उन्होने कहा कि कैंसर से दूर रहने के लिए नशा से बचना अति आवश्यक है। जो लोग तंबाकू या मीठी सुपारी आदि खाते है। उनका मुंह धीरे खुलना कम हो जाता है। जिसे ऑरल सबकुब्स फाइब्रोसिस कहते है। धीरे-धीरे मुंह में लाल, सफेद, काले दाग होने लगते है। ये ऐसा वक्त है जब लोग बुरी आदतों को छोड़ कर कैंसर से बच सकते है। अगर लोग इसके बाद भी तंबाकू का सेवन जारी रखते है तो वो कैंसर की चपेट में आ जाते है। चिकित्सकों ने बताया कि इसके अलावा शराब पीने से गलत जीवनशैली से भी कई तरह के कैंसर के शिकार होते है जिसमें ब्लड कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, ब्रेन कैंसर, स्तन कैंसर, स्कीन कैंसर, लिवर कैंसर, बोन कैंसर और पेट का कैंसर सहित अन्य कैंसर शामिल है। इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई चिकित्सा प्रभारी डा0 सुजीत कुमार मुर्मू, आशीष मुर्मू, सुशान्त पाल, वंदना खलखो, निशा गुडिया, संगीता सांगा, कैलाश महतो, खुदीराम मुर्मू आदि स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे।
June 8, 2026 3: 59 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
