खरसावां में धुमधाम से मनी संस्थापन मधुसूदन
दास की पुण्यतिथि, पुण्यतिथि तभी सार्थक होगी, जब उडिया
समाज अपने संकल्पों पर प्रतिबद्व रहेगी-सुशील षांडगी
kharsawan खरसावां के राजमहल परिसर में जिला उत्कल सम्मलिनी सरायकेला खरसावां के द्वारा उत्कल गौरव स्वं मधुसूदन दास की पुण्यतिथि धुमधाम से मनाई गई। इस दौरान उत्कल गौरव मधुसूदन दास के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंलि दी गई। साथ ही ओडिया भाषा-साहित्य को जन जन पहुचाने का संक्लप लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उत्कल सम्मलिनी सरायकेला खरसावां के जिला परिदर्शक सुशील षांडगी ने कहा कि उत्कल गौरव मधुसूदन दास की पुण्यतिथि तभी सार्थक होगी। जब उडिया समाज अपने संकल्पों पर प्रतिबद्व रहेगी। नशाखोरी पर नियंत्रण, शिक्षा पर जोर व स्व-व्यवस्था को बेहतर करने जैसे तीन महत्वपूर्ण संकल्पो को लेना होगा। इससे समाज का दशा व दिशा अवश्य सुधरेगा। उन्होने कहा कि ओडिया भाषा-साहित्य का विकास ही हमारा लक्ष्य है। विकास के प्रति उत्कल सम्मलिनी गंभीर है। इसके लिए ओडिया भाषा-साहित्य को जन-जन पहुचाकर एवं महापुरूष मधुसूदन दास के द्वारा उत्कल सम्मलिनी की स्थापना के उदेश्य को पुरा कर सच्ची श्रद्वाजंलि दे। ओंडिया भाषा-साहित्य के विकास के लिए अपनी सहभागिता दे। वही उत्कल सम्मलिनी के जिला सचिव अजय प्रधान ने कहा कि महापुरूष का जन्म 28 अप्रेल 1848 को ओडिसा के कटक जिले के अन्तर्गत ग्राम सत्यमामापुर में हुआ था। उनके प्रयास से उत्कल सम्मलिनी का गठन 1903 में हुई । और सम्मलिनी के प्रयास से ही उडिसा प्रांत का गठन 1 अप्रेल 1936 को हुआ। वही 4 फरवरी 1934 को उनका निधन हुआ। उनका सारा जीवन भाषा-साहित्य व संस्कृति के उत्थान में महत्वपुर्ण भुमिका निभाई। इस दौरान मुख्य रूप से उत्कल सम्मलिनी के जिला उपाध्यक्ष बिरोजापति, जिला परिदर्शक सुशील षांडगी, जिला सचिव अजय कुमार प्रधान, सपन मंडल, रंजीत मंडल, भारत चंद्र मिश्रा, जयजीत षाड़ंगी, चंद्रभानु प्रधान, त्रिलोचन प्रधान, रचिता मोहंती, कनिता दे आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 9: 30 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
