खरसावां में कांग्रेसियों ने मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की
77 वीं पुण्यतिथि, गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्वाजंलि,
गांधी ने दुनिया को सत्याग्रह व अहिसा का मार्ग दिखाया-प्रमेन्द्र
kharsawan खरसावां के आमदा स्थित खादी पार्क में कांग्रेसियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि मनायी गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा सहित कांग्रेसियो ने गांधी म्यूजियम व खादी पार्क स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि गांधी ने दुनिया को सत्याग्रह व अहिसा का मार्ग दिखाया। अहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का दर्शन लोगों के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा। गांधी ने अपने विचारों से न सिर्फ भारत के लोग, बल्कि विश्व का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अहिसा के रास्ते पर चलकर पूरे देश में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। वर्तमान समय में गांधी के विचार की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता है। गांधी ने दुनिया को सत्याग्रह व अहिसा का मार्ग दिखाया। गांधी के विचारों से सभी को जुड़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता में भागीदारी निभाएं। यह सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान मुख्य रूप से बलभ्रद महतो, कन्हैया लाल सामड, राम चरण लोहार, राजाराम पाडिया, शंकर दिग्गी, रविन्द्र बोयपाई, हंसराज माझी, संजय पुर्ति, गुलशन पाडिया, दीपक होनहागा, कृष्णा बोयपाई, रविन्द्र बास्के, आकाश जामुदा, अजय पान, दीपक जामुदा, शंकर सोरेन, विरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।
April 23, 2026 11: 28 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
