खरसावां वन विभाग की टीम छापामारी में मिली
सफलता, खरसावां के मांगुडीह-पदमपुर सड़क पर 20 हजार
की लकड़ी बोटा लोडडे ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
Action against illegal timber traders खरसावां वन विभाग के टीम को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग ने खरसावा के मांगुडीह-पदमपुर सड़क पर अवैध रूप से ट्रैक्टर में लोड लकड़ी बोटा को जब्त कर लिया है। जब्त सावगान लकडियों की कीमत 20 हजार है। मिली जानकारी के अनुसार विगत गुरूवार की रात लगभग 7‐30 बजे गुफ्त सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर में लकड़ी बोटा लोड होकर खरसावां के पदमपुर की ओर जा रहा है। जिसके बाद खरसावां वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि प्रकाश रंजन के नेतृत्व खरसावां वन क्षेत्र के वनकर्मियों ने खरसावां-पदमपुर-मांगुडीह के ओर निकल पडे। जैसे ही खरसावा के मांगुडीह-पदमपुर सड़क पर पहुचे। इसी क्रम में मांगुडीह के रास्ते पदमपुर होकर खरसावां की ओर आते हुए एक ट्रैक्टर दिखा। वनकर्मियों को सड़क पर देखकर टैªक्टर चालक चाबी छोडकर भागने का प्रयास किया। लेकिन वनकर्मियों ने उसका पीछा कर उन्हे दबोज लिया। पकडे गए टेैªक्टर चालक की पहचान डुमरिया निवासी परदेशी हो के रूप में हुई है। ट्रैक्टर के नजदीक आकर देखा तो ट्रैक्टर सागवान बोटा लोड है। संबंधित वैद्य कागजात का खोज किया गया। परंतु नही मिला। जिसके बाद वन विभाग ने सोनालिका ट्रैक्टर और ट्राली के साथ जब्त कर लिया। वही भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत ट्रैक्टर एवं ट्राली को उसपर लदे लकड़ी सहित जप्त कर लिया गया। वन विभाग जंगल की अवैध कटाई करने वाले अपराधियों के विरूद कार्रवाई करने हेतु खोजबीन जारी है। वन विभाग की छापामारी टीम में मुख्य रूप से शशि प्रकाश रंजन, प्रभारी वनपाल अमित पटनायक, बिशाल कुमार महतो, सरोज माहली, सोमाय सोरेन आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 36 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
