खरसावां के पतपत और रीडिंगदा मे अफीम खेती के विरुद्ध चला जागरूकता अभियान,अफीम की खेती का दुष्परिणाम एवं कानूनी की दी जानकारी,
Awareness campaign launched against opium cultivation,खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतपत और रीडिंगदा गांव में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही अफीम की खेती के दुष्परिणाम एवं कानूनी की जानकारी दी। मौके पर श्री कुमार ने ग्रामीणों समझाया गया कि अफीम एवं पोस्ता की खेती ना करें। इससे काफी नुकसान होता है। कानून में इसकी कड़ी सजा का प्रावधान है। उन्होंने अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान चलाने व कानूनी कार्रवाई करने को कहा। वहीं ग्रामीणों को वैकल्पिक कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे लोग अफीम की खेती नहीं करेंगे । इस अभियान में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी, पुलिस के जवान एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
September 6, 2026 5: 22 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
