खरसावां के सीमावर्ती सुदूर पहाड़ी के कटीदिरी
जंगल में पुलिस ने अवैध महुआ शराब भट्ठी किया ध्वस्त
Police demolished illegal Mahua liquor distillery कुचाई-खरसावां के सीमावर्ती सुदूर रायसिंदरी नक्सल पहाड़ी क्षेत्र से सटे कटीदिरी जंगल में पुलिस ने शुक्रवार के अहले सुबह 250 किलो जावा महुआ नष्ट करते हुए भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। सीमावर्ती क्षेत्र के कटीदिरी पहाड़ी पर अवैध शराब भट्टी संचालन होने की गुप्त सूचन मिली थी। सूचना पाते ही खरसावां पुलिस ने अवैध तरीका से संचालित महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया। ग्रामीणो के अनुसार कटीदिरी पहाड़ी में कुछ असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा वृहद पैमाने पर अवैध महुआ शराब भट्टी चलाने का कार्य किया जा रहा था।शराब बनाने वाली भट्ठी व सामग्री भी नष्ट की गयी। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने त्वरित कार्रवाई के तहत महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया। चार ड्राम जावा महुआ समेत उपकरणों को नष्ट किया। थाना प्रभारी ने बताया की अवैध महुआ शराब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
April 24, 2026 2: 09 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
