खरसावां-कुचाई में 1,15,919 वोटर करेगे मताधिकार
का प्रयोग, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 142 बूथों पर मतदान कल, सुरक्षा कर्मियों ने केंद्रों पर संभाल लिया मोर्चा…
Jharkhand Assembly Elections-2024 खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खरसावां-कुचाई में 1,15,919 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग शनिवार को करेंगे। जिसमें पुरूष 57,302 और 58,616 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसके लिए खरसावां-कुचाई में 142 बूथ बनाये गये है। जंहा आगामी 13 नंवबंर को मतदान होगा। सभी बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 3 बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सीआरपीएफ, आईटीबीपी, आईआरबी, झारखंड जगुवार, होमगार्ड सहित झारखंड पुलिस के जवान तैनात किये गये है। वही विभिन्न्ा क्षेत्रों में जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है। मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा के लिए खरसावां में चार अस्थाई स्ट्रॉग रूम बनाये गये है। जिसमें प्लस टू उच्च विधालय खरसावां, उत्क्रमित उच्च विधालय जोजोकुड़मा, उत्क्रमित उच्च विधालय पदमपुर, उत्क्रमित उच्च विधालय बुरूडीह एवं कस्तुरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय खरसावां में स्टॉक रूम बना है। जबकि 18 बूथों के पुरूष मतदान कर्मियों के लिए प्लस टू उच्च विधालय खरसावां जनरल कलस्टर और 8 महिला बूथों के महिला मतदान कर्मियों के लिए कस्तुरबॉ गांधी आवासीय बालिका विधालय खरसावां को महिला कलस्टर बनाया गया है। खरसावां प्रखंड में कुल 68,999 मतदाता है। जिसमें पुरूष 34,196 और 34,503 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसके लिए 79 बूथों बनाया गया है। जबकि कुचाई मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा के लिए कुचाई के गोमेयाडीह, बांडी, कुचाई, पोंड़ाकाटा, रेगाबुडा, जोम्बरो, गिलुवा और दलभंगा में आठ अस्थाई स्ट्रॉग रूम बनाये गये है। कुचाई प्रखंड में कुल 46,920 मतदाता है। जिसमें पुरूष 23,106 और 23,813 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसके लिए 63 बूथों बनाया गया है। वैसे खरसावां विधानसभा क्षेत्र कुल 2,27,074 वोटर है। जिसमें पुरूष वोटर की संख्या 1,12,293 और महिला वोटर की संख्या 1,14,779 है। जिसके मतदान के लिए 282 बूथ बनाये गये है।
खरसावां के वोटरों में हुई बढ़ोतरी
खरसावां में नए वोटरों को सूची में जोड़ने की प्रक्रिया पुरी कर लिया गया है। खरसावां में वर्ष 2019 में कुल 62,037 मतदाता था जो 2024 में बढ़कर 68,999 हो गया है। खरसावां में कुल 6962 वोटरों की बढ़ोतरी हुई है। खरसावां में पुरूष के मुकाबले 607 महिला मतदाता अधिक है। जबकि कुचाई में पुरूष मतदाताओं के मुकाबले 707 महिला मतदाता अधिक है।
मतदाता पहचान पत्र जरूरी
मतदान के लिए मतदाता पर्ची के साथ मतदाता के पास उसका पहचान पत्र होना जरूरी है। वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों के रूप में सबसे पहले आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजनाओं के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड.भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र या राज्य सरकार, लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, या विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। वैसे दस्तावेज मान्य किए जाएंगे।
March 7, 2026 6: 03 pm
Breaking
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, जीवन में सफलता का आधार परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन करे-शिक्षक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
