कुचाई के अरुवां में 3.21 करोड़ से बनेगा पीसीसी सड़क, खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास प्राथमिकता-गागराई
Kuchai
कुचाई प्रखंड के अरुवां गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3.21 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 2.82 किलोमीटर लंबी संपूर्ण पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही सौर ऊर्जा संचालित उद्वह सिंचाई योजना का भी क्रियान्वयन किया जाएगा। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों योजनाओं का शिलान्यास किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है। गांवों में सड़क, सिंचाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना जरूरी है। अरुवां में सड़क और सिंचाई योजनाओं के शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन तथा कृषि कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में संपूर्ण पीसीसी सड़क योजना का लाभ पाने वाला अरुवां दूसरा गांव है। इससे पहले कदमडीहा गांव में इस योजना का लाभ मिला है। श्री गागराई ने कहा कि बेहतर सड़कें विकास की आधारशिला होती हैं। सड़क बनने से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में सहूलियत होगी। साथ ही बरसात के दिनों में भी आवागमन सुगम होगा और किसानों को अपने कृषि उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से अर्जुन गोप, मुन्ना सोय, उपप्रमुख सुखदेव सरदार, मुखिया सरस्वती मिंज, मुखिया राम सोय, राहुल सोय, गारदी सोय, संध्या महतो, जशवंत सिंहदेव, नरेश सिंह देव, पूर्व मुखिया महेश्वर उरांव, प्रवीण ठाकुर आदि उपस्थित थे।
October 15, 2026 9: 40 am
Breaking
- कुचाई के अरुवां में 3.21 करोड़ से बनेगा पीसीसी सड़क, खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास प्राथमिकता-गागराई
- खरसावां के गुटूसाई मे सौर ऊर्जा से खेतों तक पहुचेगी सिंचाई का पानी, गुटूसाई में 1.06 करोड़ की सोलर सिंचाई योजना का विधायक ने किया शिलान्यास,
- काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे अनुसचिवीय कर्मचारी, 17 अक्टूबर तक चलेगा आंदोलन ट्रैप मामलों में निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के पालन की मांग, सरकारी कामकाज बाधित नहीं करने का निर्णय
- उत्क्रमित वेतनमान के लिए हाईकोर्ट जाएंगे शिक्षक, जिला स्तरीय बैठक आज, छठे पुनरीक्षित वेतनमान में लाभ नही मिलने का मामला, शिक्षको ने याचिका दायर करने पर जताई सहमति,
- खरसावां में उत्कमणी मनाई गोपबंधु दास की जंयती, गोपबंधु दास के बताये गए मार्ग पर चलनें का लिया संक्लप, भाषा-संस्कृति से होती है समाज की पहचान- हरिश्चंद्र आचार्य,
- अनुकंपा के आधार पर 8 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ, तीन को मिला नियुक्ति पत्र, समाहरणालय संवर्ग में तीन अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, समाज कल्याण, वन और पुलिस विभाग में नियुक्ति के लिए भी अनुशंसा
- SIR-2026 को लेकर जिला उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 10 अक्टूबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर विशेष जोर…*
- SIR-2026 के तहत 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की चौथी बैठक एवं चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन…*
