खरसावां के गुटूसाई मे सौर ऊर्जा से खेतों तक पहुचेगी सिंचाई का पानी, गुटूसाई में 1.06 करोड़ की सोलर सिंचाई योजना का विधायक ने किया शिलान्यास,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के गुटूसाई (देवली) गांव में लघु सिंचाई विभाग की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत सोलर लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम लगाया जाएगा। 1.06 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना का शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। योजना के पूरा होने से गुटूसाई और आसपास के क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सौर ऊर्जा से संचालित इस व्यवस्था के जरिए पानी को उठाकर खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों
अब सूरज की ताकत से लहलहाएंगे। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि इस योजना पूरी होने से किसानों को सालभर खेती के लिए सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होंगे, तभी क्षेत्र खुशहाल होगा और राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। सरकार धान की खेती के साथ-साथ वैकल्पिक फसलों को भी बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। विधायक ने बताया कि अगले छह माह के भीतर योजना को पूरा कर खेतों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी भी दी। शिलान्यास मे मुख्य रूप से जिप सदस्य कालीचरण बनरा, मुखिया रैबारी माझी, रानी हेंब्रम, साधुचरण सोय, राजेश दलबेहरा, अजय सामड आदि उपस्थित थे।
October 15, 2026 9: 30 am
Breaking
- कुचाई के अरुवां में 3.21 करोड़ से बनेगा पीसीसी सड़क, खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास प्राथमिकता-गागराई
- खरसावां के गुटूसाई मे सौर ऊर्जा से खेतों तक पहुचेगी सिंचाई का पानी, गुटूसाई में 1.06 करोड़ की सोलर सिंचाई योजना का विधायक ने किया शिलान्यास,
- काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे अनुसचिवीय कर्मचारी, 17 अक्टूबर तक चलेगा आंदोलन ट्रैप मामलों में निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के पालन की मांग, सरकारी कामकाज बाधित नहीं करने का निर्णय
- उत्क्रमित वेतनमान के लिए हाईकोर्ट जाएंगे शिक्षक, जिला स्तरीय बैठक आज, छठे पुनरीक्षित वेतनमान में लाभ नही मिलने का मामला, शिक्षको ने याचिका दायर करने पर जताई सहमति,
- खरसावां में उत्कमणी मनाई गोपबंधु दास की जंयती, गोपबंधु दास के बताये गए मार्ग पर चलनें का लिया संक्लप, भाषा-संस्कृति से होती है समाज की पहचान- हरिश्चंद्र आचार्य,
- अनुकंपा के आधार पर 8 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ, तीन को मिला नियुक्ति पत्र, समाहरणालय संवर्ग में तीन अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, समाज कल्याण, वन और पुलिस विभाग में नियुक्ति के लिए भी अनुशंसा
- SIR-2026 को लेकर जिला उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 10 अक्टूबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर विशेष जोर…*
- SIR-2026 के तहत 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की चौथी बैठक एवं चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन…*
