उत्क्रमित वेतनमान के लिए हाईकोर्ट जाएंगे शिक्षक, जिला
स्तरीय बैठक आज, छठे पुनरीक्षित वेतनमान में लाभ नही मिलने का
मामला, शिक्षको ने याचिका दायर करने पर जताई सहमति,
Kharsawan
शिक्षकों को उत्क्रमित वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग को लेकर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में खरसावां स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड के वरिष्ठ शिक्षकों की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद पंडा ने की। इसमें छठे पुनरीक्षित वेतनमान के दौरान शिक्षकों को उत्क्रमित वेतनमान का लाभ नहीं मिलने के मामले पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संघ के अध्यक्ष विवेकानंद पंडा ने कहा कि छठे पुनरीक्षित वेतनमान की अवधि में शिक्षकों को उत्क्रमित वेतनमान का लाभ नहीं मिल सका था। शिक्षकों के इस मामले को लेकर अब माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है, ताकि उन्हें उनका वाजिब लाभ मिल सके।
हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पर बनी सहमति
बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने उत्क्रमित वेतनमान के मुद्दे पर अपनी सहमति जताई। विचार-विमर्श के बाद शिक्षकों के हित में उच्च न्यायालय की शरण लेने का निर्णय लिया गया। शिक्षकों का मानना है कि इस मामले को न्यायिक स्तर पर उठाकर वेतनमान से संबंधित अपनी मांग को आगे बढ़ाया जा सकता है।
10 अक्टूबर को सरायकेला में होगी जिला स्तरीय बैठक
इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए 10 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर दो बजे ओड़िया मध्य विद्यालय, सरायकेला में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में उत्क्रमित वेतनमान से जुड़े मामले पर आगे की कार्रवाई और न्यायालय में याचिका दायर करने की प्रक्रिया को लेकर चर्चा की जाएगी। संघ ने शिक्षकों से बैठक में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
October 10, 2026 7: 52 am
Breaking
- उत्क्रमित वेतनमान के लिए हाईकोर्ट जाएंगे शिक्षक, जिला स्तरीय बैठक आज, छठे पुनरीक्षित वेतनमान में लाभ नही मिलने का मामला, शिक्षको ने याचिका दायर करने पर जताई सहमति,
- खरसावां में उत्कमणी मनाई गोपबंधु दास की जंयती, गोपबंधु दास के बताये गए मार्ग पर चलनें का लिया संक्लप, भाषा-संस्कृति से होती है समाज की पहचान- हरिश्चंद्र आचार्य,
- अनुकंपा के आधार पर 8 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ, तीन को मिला नियुक्ति पत्र, समाहरणालय संवर्ग में तीन अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, समाज कल्याण, वन और पुलिस विभाग में नियुक्ति के लिए भी अनुशंसा
- SIR-2026 को लेकर जिला उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 10 अक्टूबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर विशेष जोर…*
- SIR-2026 के तहत 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की चौथी बैठक एवं चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन…*
- *नगर परिषद कपाली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, एक्सपायरी खाद्य उत्पाद हटवाए गए…* *खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन को लेकर खाद्य कारोबारियों को चेतावनी, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…*
- अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा एक आईसर वाहन जब्त…*
- पुटुंगा स्कूल के विकास को मिलेगी नई गति, प्लस टू की मान्यता दिलाने का प्रयास करेंगे: जोबा माझी -पुटुंगा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न, सांसद ने खेल मैदान और संसाधन उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
