खरसावां में उत्कमणी मनाई गोपबंधु दास की जंयती,
गोपबंधु दास के बताये गए मार्ग पर चलनें का लिया संक्लप,
भाषा-संस्कृति से होती है समाज की पहचान- हरिश्चंद्र आचार्य,
kharsawan
खरसावां के गोपबंधु चौक में ओड़िया सामाजिक संगठन आदर्श सेवा संघ एवं उत्कल सम्मिलनी सरायकेला खरसावां जिला इकाई के तत्वाधान में आयोजित उत्कलमणी पंडित गोपबंधु दास की 149 वां जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरान गोपबंधु दास के बताये गए रास्ते पर चलनें का संक्लप लिया। कार्यक्रम की शुरूआत खरसावां उच्च विद्यालय के सेवानिवृŸा शिक्षक सह उत्कल सम्मिलनी के जिला सलाहकार हरिश्चंद्र आचार्य के द्वारा पंडित गोपबंधु दास के प्रतिमा पर श्रद्वा सुमन अर्पित कर किया गया। वही समाज के अन्य लोगों ने भी श्रद्वा सुमन अर्पित किया। मौके पर श्री आचार्य ने कहा कि समाज की पहचान भाषा-संस्कृति से होती है। इसकी रक्षा समाज के लोगों को मिलकर करना है। और समाज के विकास के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा। साथ ही समाज के हित में कार्य करना होगा। उन्होने कहा कि मातुभाषा अपनी सभ्यता संस्कृति के प्रति हमेशा मनोभाव रखना हम सभी का परम कर्तत्व है। समाज के बिकास में तत्पर रहनेवाले महापुरूष गोपबंधु दास ने अपना पूरा जीवन जनता को समर्पित कर दिया था। जबकि जिला उपाध्यक्ष बिरोजा पति ने कहा कि अपने भाषा संस्कुति एवं इतिहास कोे संजोने का प्रयास करना है। ताकि दुनिया को बता सके कि हमारी संस्कृति सबसे जीेंवत और अनूठी है। जबकि भाषा-संस्कृति को कैद कर नही रखा जा सकता है। सकारात्मक सोच के साथ भाषा संस्कृति की रक्षा कर बिकास में अपना योगदान दे। वही उत्कल सम्मिलनी के जिला परिदर्शक श्री सुशील षंाडगी ने कहा कि उत्कलमणि गोपबंधु का जन्म ओडिशा के पुरी में एक ब्राहाम्ण परिवार के घर में हुआ था। समुदाय के लिए जनसेवक समाज सुधारक के रूप में पहचान बनायी। ओडिया को भारत के मानचित्र में उचित स्थान दिलाने में उनका नाम स्वर्ण अक्षर में लिखा गया। जिला सचिव अजय प्रधान ने कहा कि पंडित जी के लेखनी में राष्ट्रीयता व राष्ट्रीय प्रेम झलकती है, विकास के लिए मातृभाषा को विकसित करना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी भाषा को सुरक्षित कर सकें। इस दौरान मुख्य रूप से उत्कल सम्मिलनी के जिला सलाहकार हरिश्चंद्र आचार्य, जिला उपाध्यक्ष बिरोजा पति, जिला परिदर्शक सुशील षंाडगी, अजय प्रधान, सपन मंडल, सुजीत हाजरा, चंद्रभानु प्रधान, रंजीत मंडल, रेणु महाराणा, सविता विषय,भरत मिश्रा, रचिता मोहंती, सपना टोप्पो, वंदना दास, कनिता दे, झुमी मिश्रा, पुष्पा पुष्टि, जजीत षाड़ंगी, राजू मंडल, रंजीता मोहंती आदि उपस्थित थे।
October 10, 2026 7: 52 am
Breaking
- उत्क्रमित वेतनमान के लिए हाईकोर्ट जाएंगे शिक्षक, जिला स्तरीय बैठक आज, छठे पुनरीक्षित वेतनमान में लाभ नही मिलने का मामला, शिक्षको ने याचिका दायर करने पर जताई सहमति,
- खरसावां में उत्कमणी मनाई गोपबंधु दास की जंयती, गोपबंधु दास के बताये गए मार्ग पर चलनें का लिया संक्लप, भाषा-संस्कृति से होती है समाज की पहचान- हरिश्चंद्र आचार्य,
- अनुकंपा के आधार पर 8 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ, तीन को मिला नियुक्ति पत्र, समाहरणालय संवर्ग में तीन अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, समाज कल्याण, वन और पुलिस विभाग में नियुक्ति के लिए भी अनुशंसा
- SIR-2026 को लेकर जिला उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 10 अक्टूबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर विशेष जोर…*
- SIR-2026 के तहत 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की चौथी बैठक एवं चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन…*
- *नगर परिषद कपाली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, एक्सपायरी खाद्य उत्पाद हटवाए गए…* *खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन को लेकर खाद्य कारोबारियों को चेतावनी, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…*
- अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा एक आईसर वाहन जब्त…*
- पुटुंगा स्कूल के विकास को मिलेगी नई गति, प्लस टू की मान्यता दिलाने का प्रयास करेंगे: जोबा माझी -पुटुंगा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न, सांसद ने खेल मैदान और संसाधन उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
