कुचाई के रोलाहातु में एक करोड से बनेगा सड़क-नाली
और स्कूल भवन, विधायक ने बिकास कार्य का किया शिलान्यास,
अंतिम व्यक्ति तक विकास योजना पहुंचाना उदेश्य-गागराई
Kuchai
कुचाई की सुदूरवर्ती रोलाहातु पंचायत क्षेत्र में एक करोड की लागत से सड़क-नाली और स्कूल भवन का निर्माण होगा। अनाबद्ध निधि से बनने वाली इन योजनाओं का शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई समेत जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। कुचाई के दुर्गम क्षेत्र के लुदुबेडा चौक से कसराउली होते हुए डांगील तक तीन पाट में कुल 1170 मीटर पीसीसी सड़क और 200 मीटर नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा गिलुआ गांव में दो कमरों वाले विद्यालय भवन का भी निर्माण होगा। इन योजनाओं के पूरा होने से पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन, जल निकासी और शिक्षा के क्षेत्र में सुविधा मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास के बाद विधायक ने क्षेत्र की पुल-पुलिया और सड़क व्यवस्था का निरीक्षण किया। बारिश के दौरान पहाड़ी पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त सड़क, नाली, पुलिया और एप्रोच रोड को देखते हुए उन्होंने संबंधित स्तर पर मरम्मत कराने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजना पहुंचाना उदेश्य है। रोलाहातु जैसे दुर्गम क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उनके अनुसार पंचायत में पहले की तुलना में विकास की पहुंच बढ़ी है और अब जरूरी सुविधाओं को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल, स्कूल और प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में सहूलियत होगी। वहीं विद्यालय भवन बनने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। श्री गागराई ने विधायक ने ग्रामीणों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने और योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र की अन्य जरूरतों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुख्य रूप से अर्जुन गोप, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मुखिया सात्री सांगा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, राहुल सोय, संवेदक राकेश सिंह, चंद्रमोहन मुंडा, भोंज सांगा, धुसाराम मुंडा, जीवन कांडीर, साव कांडीर, जौवन कांडीर, धर्मदास कांडीर, गोवरा मुंडा, दशरथ महतो, सुनील सोय आदि उपस्थित थे।
October 8, 2026 4: 45 am
Breaking
- उपायुक्त ने झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरुलडीह का किया निरीक्षण, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा…* *विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन, नियमित कंप्यूटर शिक्षा, स्वच्छता एवं पोषण व्यवस्था तथा स्वास्थ्य केंद्र में सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…*
- SIR को लेकर डीसी ने कुकड़ू व तिरुलडीह में लिया जायजा, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और Home to Roll सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाकर दस्तावेज सत्यापन की होगी विशेष व्यवस्था
- स्वरोजगार के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आगे आएं महिलाएं : सांसद जोबा माझी -कुईड़ा आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा में सांसद ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ अंधविश्वास, बाल विवाह और नशापान के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का किया आह्वान
- मैट्रिक-इंटर में बेहतर परिणाम के लिए अभी से जुटें स्कूल : उपायुक्त पाठ्यक्रम शीघ्र पूरा कराने, कमजोर छात्रों के लिए रेमेडियल कक्षा और प्री-बोर्ड की तैयारी का निर्देश
- कुचाई के रोलाहातु में एक करोड से बनेगा सड़क-नाली और स्कूल भवन, विधायक ने बिकास कार्य का किया शिलान्यास, अंतिम व्यक्ति तक विकास योजना पहुंचाना उदेश्य-गागराई
- कुचाई के अतरा में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, मुंडारी भाषा में भी ग्रामीणों को समझाया, वैकल्पिक खेती अपनाने की अपील,
- खुंटपानी के पांड्रासाली साइडिंग के विरोध में ग्रामीणों का धरना, बंद कराने की मांग, भूमि, खेती और पर्यावरण प्रभावित होने का लगाया आरोप, उपायुक्त के नाम सीओ को सौंपा मांग पत्र,
- खरसावां मॉडल स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को समझाई गई पंजीकरण प्रक्रिया
