पोटका में कौशल अमीन प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू
18 अक्टूबर से शुरू होगी दो माह की प्रशिक्षण कक्षा,
kharsawan
झारखंड के बेरोजगार युवाओं को अमीन के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सहयोग से कौशल अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नव भारत निर्माण संस्थान के निर्देशन में होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए नामांकन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जो 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्रशिक्षण के लिए नामांकन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक कराया जा सकता है। प्रशिक्षण का शुभारंभ 18 अक्टूबर 2026 से होगा। प्रशिक्षण की अवधि दो माह निर्धारित की गई है। प्रत्येक रविवार को तीन घंटे की कक्षा होगी। आवश्यकता पड़ने पर रविवार के बजाय शनिवार को भी कक्षा आयोजित की जा सकती है। प्रशिक्षण में प्रकाश, डायगोनल स्केल ब्रास, जरीब सहित अमीन कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं तकनीकी कार्यों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण लेने के लिए मैट्रिक, इंटर एवं उच्च योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी नामांकन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान झारखंड पुलिस, उत्पाद सिपाही, एसएससी जीडी, रेलवे ग्रुप डी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अमीन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों की विशेष तैयारी भी कराई जाएगी। प्रशिक्षण के बाद सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों तथा विभिन्न विभागों में अमीन से संबंधित कार्यों के अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपये की विशेष छूट का उल्लेख किया गया है। नामांकन के समय अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो एवं योग्यता प्रमाण-पत्र साथ लाने को कहा गया है। यह भी दावा किया गया है कि प्रशिक्षण के बाद परीक्षा आयोजित कर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षण प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। जिसका संपर्क नंबर 7858017098 एवं 6287105001 जारी किया गया है।
October 6, 2026 4: 47 am
Breaking
- योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाएं : सरकारी उपक्रम समिति विभागवार समीक्षा में अवैध खनन, राशन, स्वास्थ्य, धान अधिप्राप्ति और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
- दुर्गापूजा से पहले अवैध शराब पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, दो भट्टियां ध्वस्त, 19 लीटर चुलाई शराब जब्त, 2100 किलो जावा महुआ मौके पर किया गया विनष्ट
- उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न…* *अक्टूबर माह में शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण तथा नवंबर-दिसंबर माह की DSD निर्धारित समय पर पूर्ण कराने के निर्देश…*
- पोटका में कौशल अमीन प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू 18 अक्टूबर से शुरू होगी दो माह की प्रशिक्षण कक्षा,
- खूंटपानी के तोरसिंदुरी ईएमआरएस स्पोर्ट्स मीट में तोरसिंदुरी बालिका और पोटका बालक वर्ग में ओवरऑल चैम्पियन खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम-गागराई
- खूंटपानी के भोया में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, रितेश स्पॉटिंग को पराजित कर जीएस ब्रदर्स बना चैम्पियन खेल में जितना प्रयत्न करेंगे, उतना लाभ मिलेगा-गागराई
- झारखंड विधानसभा की उपक्रम समिति पहुंची सरायकेला, अधिकारियों के साथ बैठक शुरू
- दुर्गापूजा को लेकर सिनी ओपी में शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए आवश्यक निर्देश
