कुचाई के गालुडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ए वन स्टार बारेलचका को पराजित कर बीएस ब्रदर्स तिलोपदा ने बनी चैम्पियन, खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच से जोड़ता है-गागराई,
Kharsawan
कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत अंतर्गत गालुडीह स्थित चाड़ूहदी स्कूल मैदान में स्व. रेगा सोय (भूतपूर्व मुंडा), स्व. रायसिंह गागराई (भूतपूर्व शिक्षक) एवं स्व. बिरंचि गागराई (भूतपूर्व सैनिक) की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। मेमोरियल फुटबॉल क्लब रेंगाडीह के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। फाइनल में बीएस ब्रदर्स तिलोपदा और ए वन स्टार बारेलचका के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में बीएस ब्रदर्स तिलोपदा ने ए वन स्टार बारेलचका को 1-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच से जोड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि यहां की प्रतिभाएं आगे बढ़कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकें। विजेता बीएस ब्रदर्स तिलोपदा की टीम को एक खस्सी, सात हजार रुपये नगद, जर्सी सेट, फुटबॉल एवं मेटल कप देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता ए वन स्टार बारेलचका को एक खस्सी, पांच हजार रुपये नगद, जर्सी सेट, फुटबॉल एवं मेटल कप प्रदान किया गया।
तृतीय स्थान पर रही संजय ब्रदर्स तथा चौथे स्थान की रेनबो क्लब केयाडचालोम को एक-एक खस्सी, तीन-तीन हजार रुपये, फुटबॉल एवं कप दिया गया। पांचवें स्थान पर रहे एसआरसी एफसी बिंज को एक खस्सी, दो हजार रुपये एवं फुटबॉल देकर पुरस्कृत किया गया।
वहीं छठे स्थान पर चाईबासा एफसी, सातवें स्थान पर रमेश स्पोर्टिंग, आठवें स्थान पर अर्पण एवं रोशन एफसी, नौवें स्थान पर हेम्ब्रम स्पीड तथा दसवें स्थान पर बैंक टाइटन एफसी की टीम रही। इन टीमों को छह-छह हजार रुपये, एक-एक फुटबॉल एवं एक-एक मोजा सेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
October 3, 2026 9: 06 am
Breaking
- कुचाई के गालुडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ए वन स्टार बारेलचका को पराजित कर बीएस ब्रदर्स तिलोपदा ने बनी चैम्पियन, खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच से जोड़ता है-गागराई,
- खरसावां के आमदा खादी पार्क में गांधी जयंती पर भाजपायों ने श्रद्धापूर्वक गांधीजी को किया नमन, आमदा खादी पार्क में गूंजा स्वदेशी का संदेश,
- खरसावां के आमदा खादी पार्क में कांग्रेस ने मनाई गांधी जयंती, कांग्रेसजनों को खादी शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं- कोंदो
- खरसावां के आमदा में दो बाइकों की टक्कर, 17 वर्षीय युवक गंभीर दुर्घटना के बाद घायल को सड़क पर छोड़कर साथी फरार, डॉक्टर ने अपने खर्च से मंगाई सेलाइन
- खरकई नदी के संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को बनेगी समग्र कार्ययोजना आदित्यपुर के अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान पर डीसी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक नदी तट विकास, जल संरक्षण, एसटीपी सुदृढ़ीकरण और जलभराव के स्थायी समाधान पर जोर
- 35 दुकानों में तंबाकू बिक्री की जांच, नियम तोड़ने वालों को सख्त हिदायत चौका-कांड्रा में जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग व खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान
- स्कूलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, धीमी APAAR ID प्रगति पर डीसी नाराज बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्मार्ट क्लास और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश
- गांधी के विचारों के साथ बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित, खरसावां के बुरूडीह स्कूल में गांधी जयंती पर क्विज, निबंध, भाषण, कविता पाठ व चित्रांकन प्रतियोगिता
