अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी, 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Chandil
चांडिल अनुमंडल के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने रात्रि में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान डांटम से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। छापामारी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 100 सीएफटी बालू लदा पाया गया। पुलिस ने बालू समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर तिरुलडीह थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। मामले में विधि-सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
