कुचाई में लाको बोदरा की 107वीं जयंती पर हुई रक्तदान
शिविर, 75 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, रक्तदान केवल जरूरतमंदों की
मदद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है-उषा मुंडू,,
kuchai
कुचाई के कल्याण अस्पताल में आदिवासी समाज के महान शिक्षाविद् एवं भाषा-संस्कृति के पुरोधा गुरु कोल लाको बोदरा की 107वीं जयंती तथा श्री सोमेश्वरनाथ महादेव ट्रस्ट (सनमत) के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आईटीडीए निर्देशक उषा मुंडू, सरायकेला एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज, कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, चतरा बीडीओ संदीप बाकिरा, कुचाई थाना प्रभारी रविन्द्रर मुंडा आदि ने ओत गुरू लाकों बोदरा के चित्र पर श्रद्वाजंलि देकर किया। वही वारंग क्षिति लिपि को जन-जन तक पहुचाने का संक्लप लिया। मौके पर आईटीडीए निर्देशक उषा मुंडू ने कहा कि रक्तदान केवल जरूरतमंदों की मदद नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम है। विज्ञान चाहे जितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन रक्त का निर्माण आज भी मशीन से संभव नहीं है। रक्त केवल मानव शरीर से ही बन सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवीय संवेदना का श्रेष्ठ उदाहरण है। रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचती है, बल्कि दान करने वाले को भी मानसिक संतुष्टि और आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। जबकि श्री भारद्वाज ने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत सराहनीय और मानवहित में किया जाने वाला कार्य है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवन, स्वच्छता और रचनात्मक सोच के साथ समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस दौरान मुख्य रूप से आईटीडीए निर्देशक उषा मुंडू, एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज, कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम, चतरा बीडीओ संदीप बाकिरा, कुचाई थाना प्रभारी रविन्द्रर मुंडा, डॉ अनुपमा कुमारी, राम चन्द्र सोय, गोपाल कृष्णा सोय, गुरूचरण चोडा, लखिन्द्र भुमिज, कल्याण अस्पताल के आशीष कुमार, मुन्ना सोय आदि उपस्थित थे।
