खेल-खेल में गले में फंसी प्लास्टिक की रस्सी, मासूम की मौत
घर के पीछे खेलते समय हुआ हादसा, सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित,
Seraikella
सरायकेला। धर्मशाला रोड स्थित एक परिवार में शनिवार को दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। खेलते समय गले में प्लास्टिक की रस्सी फंस जाने से बच्चे की जान चली गई। मृतक की पहचान तप सिंह मोदक के पुत्र रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू घर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में उसने प्लास्टिक की रस्सी अपने गले में डाल ली। बताया जा रहा है कि रस्सी घर के पीछे झाड़ी में फंस गई, जिसके कारण वह गंभीर स्थिति में आ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल बच्चे को लेकर सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। खेलते समय बच्चों के आसपास मौजूद रस्सी, तार या अन्य ऐसी वस्तुओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है।
September 19, 2026 7: 08 pm
Breaking
- झारखंड विरोधी एमएमडीआर कानून के खिलाफ खरसावां में झामुमो का एक दिवसीय महाधरना, जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार की रक्षा का उठाया मुद्दा,
- आनंद सिंह सरदार हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम में हथियार से हत्या का आरोप, खून लगा हथियार बरामद
- कुचाई मे एमएमडीआर के खिलाफ झामुमो धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन,
- खरसावां में धूमधाम से मनी ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती तुर्तुंग प्रोजेक्ट के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, जीवन और योगदान पर रखे विचार
- ओत् गुरु कोल लाको बोदरा जयंती पर विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री जूडी टीम ने रिडिंगदा और लखनडीह स्कूल में पहुंचकर बच्चों को किया शिक्षा के प्रति प्रेरित,
- कुचाई में लाको बोदरा की 107वीं जयंती पर हुई रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, रक्तदान केवल जरूरतमंदों की मदद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है-उषा मुंडू,,
- खेल-खेल में गले में फंसी प्लास्टिक की रस्सी, मासूम की मौत घर के पीछे खेलते समय हुआ हादसा, सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित,
- को-ऑपरेटिव बैंक के 35 करोड़ रुपये घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के आवास पर छापेमारी सरायकेला में कार्रवाई से मचा हड़कंप, बैंक से करीब 35 करोड़ की निकासी का मामला ब्रांच मैनेजर सुनील सतपति समेत चार आरोपियों पर सजा की सुनवाई