खूंटपानी के पुरूनिया में शहीद शिवचरण होनहागा
की 31वीं पुण्यतिथि पर फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, एनवाईएस
मौदी को पराजित कर कोल्हान बेंगोल बींज बनी चैम्पियन,
khutpani
खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया फुटबॉल मैदान में शहीद स्व. शिवचरण होनहागा की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मुंडा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक मैदान में खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले, वहीं दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शहीद शिवचरण होनहागा की स्मृति को सम्मान देने के साथ ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। समापन में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई की पत्नी बासंती गागराई शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले में एनवाईएस मौदी की टीम को 2-0 से पराजित कर कोल्हान बेंगोल बींज चैम्पियन बनी। विजेता टीम कोल्हान बेंगोल बींज को 40 हजार और एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं उपविजेता एनवाईएस मौदी टीम को 30 हजार और एक खस्सी, तीसरे स्थान पर रही एबीसी पुरूनिया को 20 हजार, जबकि चौथे स्थान पर रही बानरा स्पोटिंग क्लब बुरूजोल को पांच हजार रुपये नगद के साथ एक-एक खस्सी देकर सम्मानित किया गया। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन में 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए भी विशेष फुटबॉल प्रतियोगिता रखी गई थी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर श्रीमति गागराई ने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रोत्साहन मिले। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने की अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से बबलू गोडसोरा, अशोक मुंडरी, अर्जुन हेम्ब्रम, राजकुमार पान, सतीश पुरती, सिनी होनहागा, मानकी होनहागा समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
September 15, 2026 1: 49 am
Breaking
- खूंटपानी के पुरूनिया में शहीद शिवचरण होनहागा की 31वीं पुण्यतिथि पर फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, एनवाईएस मौदी को पराजित कर कोल्हान बेंगोल बींज बनी चैम्पियन,
- खरसावां के दीपासाईं में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन 16 टीमों में होगा रोमांचक मुकाबला फुटबॉल क्षेत्र की संस्कृति बन चुका है खेल-दिलदार,
- खरसावां-कुचाई में गूंजा गणपति बप्पा मोरया… भगवान के दर्शन को लेकर खुले जगह-जगह कपाट, श्रद्वालु पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्वि की कामना
- मनोहरपुर में सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया गणेश पूजा पंडाल एवं मेले का उद्घाटन -गणेश पूजा भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक : जोबा माझी -परंपरा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील : जगत माझी
- संताली भाषा और ओल चिकी के संरक्षण के लिए आगे आए समाज : सांसद जोबा माझी -राजनगर में 20 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, भाषा-लिपि के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर
- 17 सितंबर को बिरसा स्टेडियम में होगा अंडर-14 झारखंड फुटबॉल टीम का ट्रायल
- खरसावां में खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, फुटबॉल के बालक वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल खरसावां तथा बालिका वर्ग में यूएचएस कृष्णापुर विजेता,
- खरसावां अर्जुना स्टेडियम में खेलो झारखंड के बाद पसरी गंदगी, आयोजन व्यवस्था पर उठे सवाल, सरकार ने प्रतियोगिता के लिए दिए थे 30 हजार, भोजन के बाद थर्माेकोल प्लेटें मैदान में फेंकी,
