खरसावां के जोजोकुडमा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक
नाले में गिरी, बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,
Kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी अंतर्गत जोजोकुडमा मोड़ के समीप सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान खरसावां के उदुडिया गांव के निवासी सालुका जामुदा, पिता-स्वंगीय ब्रजमोहन जामुदा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मृतक के भाई बबलु जामुदा ने आमदा ओपी प्रभारी को दिए आवेदन में बताया है कि सालुका जामुदा 8 सितंबर की रात मोटरसाइकिल संख्या जेएच-06 एन 8302 से किसी काम से चक्रधरपुर के टोकलो थाना क्षेत्र के केके गांव गया था। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से अपने घर उदुडिया लौट रहे थे। इसी दौरान जोजोकुडमा नाला के पास मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बताया गया कि 9 सितंबर की सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों की नजर नाले में गिरी मोटरसाइकिल और एक व्यक्ति पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो सालुका जामुदा मोटरसाइकिल के साथ नाले में गिरे हुए मिले। जांच के दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह हादसा मोड़ पर बाइक के अनियंत्रित होने के कारण हुआ है। मृतक के भाई ने पुलिस को दिए आवेदन में किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ संदेह या आरोप नहीं लगाया है और मामले में उचित कार्रवाई का आग्रह किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है।
September 9, 2026 7: 56 pm
Breaking
- वैज्ञानिक तसर कीटपालन को लेकर ईचागढ़ और चांडिल में जागरूकता व तकनीकी प्रदर्शन, किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाकर तसर उत्पादन बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित,
- 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे विधायक दशरथ गागराई, सीपीए झारखंड प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश रवाना, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस का करेगे यात्रा,
- खरसावां में श्राद्ध कार्यक्रम के लिए भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, समय रहते ग्रामीणों ने पाया काबू
- खरसावां के जोजोकुडमा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,
- अमित सरदार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व अन्य सामान बरामद
- JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
