शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
kharsawan
खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिंदी, नागपुरी सहित विभिन्न गीतों पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और जीवन को सही दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक बेहतर और संस्कारित समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालय की प्रिंसिपल डोमिनिक राज ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु-शिष्य का संबंध भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। शिक्षक दिवस को लेकर विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा।
September 6, 2026 5: 44 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
