खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा,
युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी
चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
kharsawan
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा खरसावां पहुंची। यात्रा के छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्ति या संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार का इंतजार कर रहे झारखंड के युवाओं की आवाज है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं। देवेंद्र महतो ने यह बातें खरसावां चांदनी चौक में आम जनता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमडलीय के दौरे के अंतिम चरण में यात्रा खरसावां पहुंची है। इस दौरान युवाओं से लगातार संवाद किया जा रहा है और भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर उनका समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में व्यवस्था को लेकर निराशा है। युवाओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिल सके। देवेंद्र महतो ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने ‘नौकरी की दुकान’ खोल रखी है। उनका कहना था कि यदि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है तो केवल छोटे स्तर के लोगों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और इसमें बड़े अधिकारियों से लेकर राजनीतिक स्तर पर जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी सामने आनी चाहिए। देवेंद्र महतो ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को सुनना और उन्हें व्यापक स्तर पर उठाना है। उन्होंने दावा किया कि अलग-अलग जिलों में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उनके अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से जेएलकेएम के नेता संजय जारिका, मंगल दास सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।
October 22, 2026 7: 26 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
