कुचाई के जोबाजंजीर में 39 वां फुटबाॅल प्रतियोगिता संपन्न,
डोलैंडीह एफसी को पराजित कर जय माॅ पुली एसएमआर बना चैम्पियन
खेल में जितना प्रयत्न करेंगे, उतना लाभ मिलेगा-सोनाराम
kuchai
कुचाई प्रखंड के अंतर्गत जोबाजंजीर के गोमापाडिया फुटबाॅल मैदान में रक्षा बधन के अवसर नव युवक संघ जोबाजंजीर कुचाई के द्वारा आयोजित 40 वीं तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम आदि के द्वारा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबाॅल को किक मारकर किया।

फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डोलैंडीह एफसी की टीम को 2-1 से पराजित कर जय माॅ पुली एसएमआर की टीम चैम्पियन बनी। इस फुटबाॅल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 64 टीमों ने भाग लिया। वही फुटबाॅल प्रतियोगिता के विजेता टीम जय माॅ पुली एसएमआर को 1.20 लाख, उपविजेता टीम डोलैंडीह एफसी को 80 हजार, तृतीय स्थान पर रहे जी एस ब्रदर्स एवं चैथे स्थान पर रहे एम ब्रदर्स टीम को 35-35 हजार, पांचवा स्थान पर रहे बिकास एफसी, छठां स्थान पर रहे धुरंधर बाॅयज, सातवां स्थान पर रहे महेश ब्रदर्स तथा आठवां स्थान पर रहे हरीच एफसी बिदरी की टीम को 15-15 हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे बेस्ट स्कोरेर, बेस्ट गोलकिपर, एवं वेस्ट प्लेयर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबाॅल है। यह ना केवल मनोरंजन का साधन है, बिल्क यह लोगों को जोडने का एक शक्तिशाली माध्यम है। उन्होने कहा कि खेल में हम जितना प्रयत्न करेंगे उसका उतना लाभ मिलेगा। खेल का मतलब युवा, युवा का मतलब ऊर्जा और ऊर्जा का मतलब उसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में कर खेल को आगे बढ़ाएं बढ़ाएंगे। श्री बोेदरा ने कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप झिग्गी हेम्ब्रम, लुबूराम सोय, डुमू गोप, केपीसेठ सोय, कान्हुराम सोय, राहुल दास, बिष्कठ प्रधान आदि उपस्थित थे।
