खूंटपानी के बड़ाचीरू में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न,
वंडर बॉयज को पराजित कर सीपीएफ बाना बनी चैम्पियन, महिला
में जमशेदपुर एवं चालीस प्लस में पुरती स्पोटिंग बना विजेता
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड के बड़ाचीरू में आकाशवाणी क्लब बड़ाचीरू के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न हो गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला में वंडर बॉयज को 1-0 से पराजित कर सीपीएफ बाना की टीम चैम्पियन बना। जबकि महिला वर्ग में महिला वर्ग में एनएसएस जमशेदपुर और चालीस प्लस वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरती स्पोटिंग की टीम विजेता बनी।

इससे पहले खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं उनकी पत्नी बासंती गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। साथ हि फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टिमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही आयोजन समिति के सदस्यों ने आदिवासी रीति-रिवाज के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक ने पुरूष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता सीपीएफ बाना की टीम को एक लाख रुपये तथा उपविजेता वंडर बॉयज की टीम को 80 हजार रुपये की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। तीसरे स्थान पर रही रोहन एफसी की टीम को 40 हजार रुपये, जबकि चौथे स्थान पर रही सरायकेला एफसी, पांचवें स्थान पर रही बर्गर किंग मिस्टी एवं छठे स्थान पर रही ब्लैक सेडो की टीम को 15-15 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। जबकि महिला वर्ग में एनएसएस जमशेदपुर की टीम विजेता रही, जिसे 10 हजार रुपये, जबकि उपविजेता चाईबासा एफसी की टीम को सात हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर रही टाटा स्टील फाउंडेशन तथा चौथे स्थान पर रही आदिवासी फुटबॉल क्लब की टीम को चार-चार हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं 40 प्लस वर्ग के विजेता पुरती स्पोटिंग, उपविजेता एसडब्लूवाईसी आचु, तृतीय स्थान पर रहे सेल्जर दयूनाईडेट, चौथे स्थान पर रहे डिपेस एफसी व पांचवे स्थान पर रहे चाईबासा पुलिस के टोमों को एक-एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द सीरिज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट गोलकीपर, अनुशासन खिलाडी, बेस्ट स्कोरर आदि पुरस्कार दिया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने तथा नियमित रूप से खेलों से जुड़े रहने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य रूप से दुर्गा चरण पाड़ेया, बबलू गोडसोरा, डिम्बु तियु, राहुल गोप, सुदराय पाड़ेया, हेमंत गोडसोरा, महेंद्र बानरा, डोजर बानरा आदि खेलप्रेमी उपस्थित थे।
