कुचाई के छोटाअरूवां से पांच दिन से लापता युवक
का शव सोना नदी में मिला, रामगढ़ पुलिया से बरामद, नहाने
के दौरान नदी की तेज धार में बहने की आशंका,
kuchai
कुचाई प्रखंड के छोटाअरूवां गांव से पिछले पांच दिनों से लापता युवक कार्तिक सरदार (32) का शव मंगलवार को खरसावां के रामगढ़ स्थित सोना नदी की पुलिया के पास से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोटाअरूवां निवासी स्व. गोबरा सरदार के पुत्र कार्तिक सरदार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कार्तिक सरदार पिछले पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इधर, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खरसावां-कुचाई क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सोना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार सुबह खरसावां के दुनियाबाड़ी के कुछ ग्रामीणों ने नदी में नहाने के दौरान पानी में शव बहते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना खरसावां पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी में शव की तलाश शुरू की। कई घंटे तक चले खोज अभियान के बाद पुलिस ने रामगढ़ स्थित सोना नदी की पुलिया के पास से युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था और उससे दुर्गंध भी आने लगी थी। शव पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि कार्तिक सरदार नहाने के दौरान नदी की तेज धार में बह गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
August 19, 2026 6: 17 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल सुपर लीग में हाथीटांड़ की शानदार जीत, मातकमडीह को 3-0 से हराकर अर्जुना कप की दौड़ में मजबूत की दावेदारी,
- उपायुक्त ने कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित की समीक्षा बैठक संपन्न…* *स्थानीय युवाओं को औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के निमित्त सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…*
- दो साल से फरार डकैती कांड का आरोपी बदला नाम-पता, आदित्यपुर से गिरफ्तार
- खरसावां के संतारी में जहरीले सांप के डसने से दो मासूमों की मौत छह घंटे तक नहीं मिला इलाज, रास्ते में एक और अस्पताल में दूसरे बच्चे ने तोड़ा दम; गांव में पसरा मातम,
- हाईकोर्ट की 18 अगस्त की समय सीमा बीती, फिर भी अधूरा गोविंदपुर पुल का एप्रोच रोड, 13 साल से अधूरा है निर्माण, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद काम पूरा नहीं; अब 3 सितंबर की सुनवाई पर टिकी नजर
- खरसावां में भारी बारिश से संजय और सोना नदियां उफान पर, गोविंदपुर की पुरानी पुलिया से पांच फीट ऊपर बहा पानी, खरसावां-सरायकेला मार्ग पर आवागमन बाधित,
- सरायकेला के तितिरबिला में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, माहली ब्रदर्श को पराजित कर सुमन एफसी बनी चैम्पियन, खेल में हार से मिलती है जीत का सबसे बड़ा मंत्र-गागराई,
- कुचाई के छोटाअरूवां से पांच दिन से लापता युवक का शव सोना नदी में मिला, रामगढ़ पुलिया से बरामद, नहाने के दौरान नदी की तेज धार में बहने की आशंका,
