कुचाई में संकुलवार प्रभारी शिक्षकों की गुरु गोष्ठी, स्कूलों
की शैक्षणिक व्यवस्था की हुई समीक्षा, नामांकन, उपस्थिति, मध्याह्न
भोजन, ई-विद्या वाहिनी और शैक्षणिक गुणवत्ता पर दिया जोर,
kuchai
कुचाई प्रखंड संसाधन केंद्र में संकुलवार सभी प्रभारी शिक्षकों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। बैठक में विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा के साथ शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। बीईईओ श्री जोशी ने कहा कि विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। गुरु गोष्ठी में विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन एवं उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म वितरण, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, ई-विद्या वाहिनी, ई-केवाईसी, विद्यालय प्रबंधन समिति (ैडब्), शिक्षक बायोमेट्रिक एवं विद्यार्थियों की हाजिरी समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बीईईओ ने विद्यालयों में साफ-सफाई, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया। विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावे आगामी शैक्षणिक गतिविधियों, मूल्यांकन कार्य, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने, सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने और विभागीय निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से लगातार संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। गुरु गोष्ठी में प्रभारी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। बीईईओ ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभाग और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बताया गया कि कुचाई प्रखंड के अलग-अलग संकुलों में 17 अगस्त तक संकुलवार गुरु गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से बीईईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ मिहीर कुमार दास, लेखापाल कृष्णा मोहन महतो, सीआरपी राजेश प्रधान, कलेंदर प्रधान, सुधीर महतो, तिलक प्रसाद महतो, पंचु मार्डी, अरविंद सिंह, चमर सिंह मुंडा, गोपाल चंद्र पाल, यदुनाथ मुंडा सहित सभी प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
August 13, 2026 11: 33 pm
Breaking
- *कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा…* *विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने, लंबित लाभुकों को शीघ्र लाभ प्रदान करने एवं सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने फुल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी…* *बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह…*
- चाईबासा मुख्य मार्ग पर पत्थर गाड़ने और लाको बोदरा की प्रतिमा लगाने की मांग पर विधायक को सौपा आवेदन,
- कुचाई में खरीफ कृषक गोष्ठी पर किसानों को दलहन की उन्नत खेती की दी जानकारी, फसल बीमा का लाभ लेने की अपील, किसानों से जैविक खेती करने पर दिया जोर,
- कुचाई में संकुलवार प्रभारी शिक्षकों की गुरु गोष्ठी, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था की हुई समीक्षा, नामांकन, उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, ई-विद्या वाहिनी और शैक्षणिक गुणवत्ता पर दिया जोर,
- कुचाई के सामुडीह में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल की बर्बादी रोकने को लेकर किया जागरूक,
- कुड़मि समाज की मांगों पर गृह मंत्रालय से सकारात्मक आश्वासन, धर्म-कोड और कुड़मालि भाषा को राष्ट्रीय मान्यता की उम्मीद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले कुड़मि समाज के प्रतिनिधि,
- गुदड़ी में 100 छात्र-छात्राओं के बीच विधायक जगत माझी ने बांटी साइकिल बोले विधायक—उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता और क्षेत्र का नाम करें रोशन
