खरसावां में स्कूली छात्र-छात्राओं की नेत्र जांच पर
शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण, बच्चों में दृष्टिदोष की पहचान और
उपचार जरूरी है, ताकि पढाई पर नही पडे असर-बीईईओ
kharsawan
खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र (बीआरसी) में राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं की नेत्र जांच (एसआईआर) को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से बुधवार को एक दिवसीय शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभआरंभ खरसावां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने किया। मौके पर श्री जोशी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में दृष्टिदोष की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी पढाई और समग्र विकास पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पडे। प्रशिक्षण के दौरान नेत्र सहायक सीताराम महतो, रिसोर्स शिक्षक दयाल लेट, सुमित्रा महतो ने प्रशिक्षक की भुमिका निभाते हुए शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं की प्रारंभिक नेत्र जांच करने की प्रक्रिया, दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान तथा संदिग्ध बच्चों को आगे की जांच के लिए रेफर करने की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की आंखों की जांच के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं निर्धारित प्रपत्रों के सही तरीके से संधारण के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में जाकर सभी छात्र-छात्राओं की नेत्र जांच करेंगे। जांच के दौरान जिन बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या पाई जाएगी, उन्हें निर्धारित तिथि पर आयोजित रिफ्रैक्शन टेस्ट के लिए भेजा जाएगा, जहां विशेषज्ञों द्वारा उनकी विस्तृत जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियारंजन महतो सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
August 6, 2026 3: 19 am
Breaking
- वायरल गर्ल अंजली हेम्ब्रम के सपनों को मिली नई उड़ान, अब फास्ट फूड कार्ट से बढ़ाएंगी स्वरोजगार -विधायक जगत माझी ने किया फूड कार्ट का उद्घाटन, लस्सी की दुकान से चर्चा में आई अंजली बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
- खरसावां मे वृहद झारखण्ड मोर्चा का संगठन विस्तार तेज, भरत सिंह गागराई बने केंद्रीय महासचिव, जल्द बनेगी नई झारखण्ड नामधारी राजनीतिक पाटी-बिरसा सोय,
- खरसावां के भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक, एसआईआर द्वितीय चरण के बीएलओ-2 प्रशिक्षण और संत रविदास जयंती कार्यक्रम की बनी रणनीति,
- खरसावां में स्कूली छात्र-छात्राओं की नेत्र जांच पर शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण, बच्चों में दृष्टिदोष की पहचान और उपचार जरूरी है, ताकि पढाई पर नही पडे असर-बीईईओ
- जिला फुटबॉल लीग 2026: धोलूडीह को 7-2 से हराकर प्रधानगोडा सुपर-5 में पहुंचा
- नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता: बालक वर्ग में कुचाई का दबदबा, बालिका वर्ग में सरायकेला बनी चैंपियन
- कुचाई में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
- कुचाई में पुजा-अर्चना कर 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए श्रद्धा और उत्साह से रवाना, बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा
