कुचाई के सामुडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, हेम्ब्रम
ब्रदर्श को पराजित कर सालुका एफसी जोजोडीह बना चौंपियन, सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है-गागराई
Kuchai
कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत अंतर्गत सामुडीह फुटबॉल मैदान में यूनिट स्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र की 64 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सालुका एफसी जोजोडीह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हेंब्रम ब्रदर्स को 1-0 से पराजित कर चौंपियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। मैच के बाद उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विजेता सालुका एफसी जोजोडीह को 40 हजार रुपये, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया गया। जबकि उपविजेता हेंब्रम ब्रदर्स को 23 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। तृतीय स्थान पर रही पुरती स्पोटिंग क्लब कुसतुईया टीम और चतुर्थ स्थान पर रही एबीसी पुतुलपीड टीम को 12-12 हजार रुपये, जबकि पंचम स्थान पर बीएस ब्रदर्स एवं छठा स्थान पर रहे मनोहरपुर की टीम को 8,500-8,500 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने राज्य सरकार की खेल नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि हेमंत सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया राम सोय, राहुल सोय, मुन्ना सोय, रामलाल सोय, मंगल सिंह सोय, रायसिंह मुंडा, श्यामलाल सोय, अमृत सोय, विकास गोप, जामुदा सोय, सुखराम सोय, बिरसा सोय, वीरेंद्र सोय, अमृत सोय, मोरन सिंह सोय, मंगल हासदा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
August 4, 2026 7: 51 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग 2026: धोलूडीह को 7-2 से हराकर प्रधानगोडा सुपर-5 में पहुंचा
- नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता: बालक वर्ग में कुचाई का दबदबा, बालिका वर्ग में सरायकेला बनी चैंपियन
- कुचाई में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
- कुचाई में पुजा-अर्चना कर 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए श्रद्धा और उत्साह से रवाना, बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा
- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में मुख स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर हुआ आयोजित…*
- जिले में 03 से 07 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर निर्गत किए जा रहे हैं जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र…*
- जंगल के प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल यहां रहने वाले ही करेंगे : जगत माझी -मनोहरपुर में 77वें वन महोत्सव में शामिल हुए विधायक, ग्रामीणों के बीच उपयोगी सामग्रियों का हुआ वितरण
- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि का कार्यक्रम निर्धारित, पात्र मतदाताओं से समय पर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील…*
