खूंटपानी में कोल्हान रक्षा संघ की महत्वपूर्ण बैठक,
कोल्हान की पहचान उसकी ऐतिहासिक व्यवस्था, पांचवीं अनुसूची,
विल्किन्सन रूल और ग्राम सभा की सशक्त परंपरा से है-चंपिया
khutpani
खूंटपानी के पाण्ड्राशाली चौक माटकोबेड़ा केंद्रीय कार्यालय में कोल्हान रक्षा संघ की केंद्रीय अध्यक्ष दिवार जोंको की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पांचवीं अनुसूची, विल्किन्सन रूल, पेसा कानून, ग्राम सभा के अधिकार, आदिवासी भाषा-संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण सहित कोल्हान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चंपिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता कौशलेन्द्र प्रसाद, संविधान विशेषज्ञ प्रेमचंद मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी सुखदेव हेंब्रम, ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन विश्वनाथ सरदार, रविन्द्र मंडल एवं गयाराम महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के महासचिव मानसिंह हेंब्रम, कोषाध्यक्ष जय सिंह हेंब्रम सहित कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मौके पर श्री चंपिया ने कहा कि कोल्हान की पहचान उसकी ऐतिहासिक व्यवस्था, पांचवीं अनुसूची, विल्किन्सन रूल और ग्राम सभा की सशक्त परंपरा से है। इन अधिकारों की रक्षा सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विकास योजनाओं में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और संवैधानिक प्रावधानों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया। जबकि श्री जोंको ने कहा कि कोल्हान रक्षा संघ क्षेत्र के लोगों की आवाज को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि पांचवीं अनुसूची, विल्किन्सन रूल, पेसा कानून एवं ग्राम सभा के अधिकारों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तो कोल्हान का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र की उपेक्षा समाप्त कर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने तथा स्थानीय भाषा, संस्कृति और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोल्हान क्षेत्र के संवैधानिक अधिकारों, जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी मुद्दों को लेकर संगठन चरणबद्ध जनजागरण अभियान और लोकतांत्रिक आंदोलन चलाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से महासचिव मानसिंह हेंब्रम, कोषाध्यक्ष जय सिंह हेंब्रम, रविन्द्र मंडल, मंगल सिंह लागुरी, परेश नायक, विश्वकर्मा दास, तिलक बारी, मंगल सिंह मेलगांडी, सागुचरण हेंब्रम, विश्वनाथ मंडल, विजय बानरा, सिकंदर बिरुली, रघुनाथ पूर्ति, सोनू हेस्सा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।
October 22, 2026 7: 28 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
