जिला फुटबॉल लीग-2026: हरिहरपुर को हराकर सुमित एफसी सुपर-5 में, सुरसिंह सामद के दो गोल से दर्ज की रोमांचक जीत
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप-2026 के तहत मंगलवार को बिरसा स्टेडियम, सरायकेला में खेले गए मुकाबले में सुमित एफसी सीनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल ए हरिहरपुर को 2-1 से पराजित कर सुपर-5 में प्रवेश कर लिया। मैच में सुमित एफसी की ओर से सुरसिंह सामद ने दोनों गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं ट्रिपल ए हरिहरपुर की ओर से सुशील टुडू ने एकमात्र गोल किया। इस जीत के साथ सुमित एफसी ने लीग चरण के अपने सभी चार मुकाबले जीतते हुए सुपर-5 में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनने का गौरव हासिल किया। इससे पूर्व दिन के पहले मुकाबले में एनएससी बुरुडीह के निर्धारित समय पर मैदान में नहीं पहुंचने के कारण राजनगर को वॉकओवर दे दिया गया।

29 जुलाई के मैच जिला फुटबॉल लीग के तहत 29 जुलाई को अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैचः एसएफए मातकमडीह बनाम डीकेएमसी नारायणबेड़ा दोपहर 2:00 बजे
दूसरा मैचः बीएमसी धौलुडीह बनाम डीपीएफसी खरसावां -अपराह्न 3:30 बजे।फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अब इन मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां सुपर-5 की दौड़ और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
