खरसावां-कुचाई में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी
मोर्चा की बैठक, जल्द होगा प्रखंड कमिटि का विस्तार एवं
पुनर्गठन, 2029 में सरकार बनाने का लिया संकल्प,
kharsawan
खरसावां-कुचाई में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की प्रखंड स्तरीय कमिटि का विस्तार एवं पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण जिला अध्यक्ष दीपक महतो की अध्यक्षता में की गई। जेएलकेएम के नेता संजय जारिका के उपस्थिति में खरसावां पथ निरीक्षण भवन एवं कुचाई के बिरसा स्टेडियम में की गई,।

बैठक में सभी नेता-कार्यकताओं ने एक स्वर में संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया और वर्ष 2029 में राज्य में पार्टी की सरकार बनाने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया। मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की पुनर्गठन कार्यक्रम चल रहा है। इसी के तहत खरसावां-कुचाई प्रखंड कमिटि का विस्तार एवं पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रहा है। संगठन का मुख्य उदेश्य जमीनी स्तर पर संगठन का मजबुतीकरण करना है। जबकि जेएलकेएम के नेता संजय जारिका ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो की विचारधारा और नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया था। पार्टी का लक्ष्य संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जेएलकेएम की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस बैठकों में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की खरसावां-कुचाई प्रखंड स्तरीय कमिटि के सदस्यो के लिए आवेदन प्राप्त किया गया। जल्द ही प्रखंड स्तरीय कमिटि की घोषणा जिला कमिटि के द्वारा किया जाएगा। इस बैठक में जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष दीपक महतो, नेता सह वरीय उपाध्यक्ष संजय जारिका, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार प्रधान, राहुल देव महतो, माधव महतो, ललीत महतो, गुरूदेव महतो, सुभाष महतो, महेश महतो, मंगल दास आदि आदि नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
