जिला फुटबॉल लीग-2026: कृष इलेवन जोजोडीह की शानदार जीत, करण तीयू की हैट्रिक से दलभंगा को 6-1 से हराया
kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना-कप के अंतर्गत शुक्रवार को अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में खेले गए पहले मुकाबले में कृष इलेवन जोजोडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन एरिया एफसी दलभंगा को 6-1 से पराजित कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया।
मैच के हीरो करण तीयू रहे, जिन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे। वहीं रौशन हांसदा और जनेश सामद ने एक-एक गोल कर टीम की बड़ी जीत में अहम योगदान दिया। ग्रीन एरिया एफसी डलभंगा की ओर से एकमात्र गोल मैच के 46वें मिनट में धानसिंह मुंडा ने किया।
दिन के दूसरे मुकाबले में अर्बन सिटी सीतारामपुर और नारायणबेड़ा एफसी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों टीमें कई अवसर मिलने के बावजूद गोल नहीं कर सकीं। निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

मैचों के सफल संचालन में रोहित हेंब्रम, दिकू हेंब्रम, संतोष महतो, रतन मुर्मू तथा देवा नायक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
26 जुलाई के मुकाबले
स्थान: बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला
पहला मैच (दोपहर 2:00 बजे): गॉड फादर खूंटपानी बनाम बीपीएस हाथीटांड़
दूसरा मैच (अपराह्न 3:30 बजे): एवरेस्ट क्लब मुंडाटांड़ बनाम अयांश पावर, ईचागढ़
